Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में अपनों से बिछड़ने पर करें ये काम

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में विश्व का सबसे विशाल मेला आयोजित होने जा रहा है. महाकुंभ मेले के दौरान यदि आपका कोई परिचित खो जाता है, तो आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ विश्व का सबसे विशाल मेला है. यह मेला हर चार वर्ष में आयोजित किया जाता है. भारत के चार नगरों- हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में हर 12 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता है. आपको बता दें अगले साल 2025 में महाकुंभ का आगाज होने वाला है. हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि अगर आपके अपने इस मेले में बिछड़ जाएं तो क्या करें

एआई तकनीक से मिलेंगे बिछड़े लोग

महाकुंभ मेले में एआई तकनीक का उपयोग करते हुए ऐसे कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जो 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगे. एआई लाइसेंस प्राप्त इन कैमरों के साथ-साथ फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी खोए हुए परिजनों को खोजने में त्वरित सहायता प्रदान करेंगे.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर किया जाता है शाही स्नान, जानें शुभ समय

प्रयागराज कुंभ मेले में व्यक्ति को खोने पर करें ये काम

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान यदि आपका कोई निकटतम व्यक्ति खो जाता है, तो सबसे पहले आपको डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा. इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को एक अद्वितीय आईडी कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसमें उस व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी और डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली शामिल होती है. यदि कोई व्यक्ति खो जाता है, तो इस आईडी के माध्यम से उसकी पहचान की जा सकती है.

महाकुंभ मेला 2025 से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खोया-पाया केंद्र से संपर्क कर सकते हैं

इसके अतिरिक्त, सरकार ने एक डिजिटल खोया-पाया केंद्र की स्थापना की है. आप इस केंद्र के माध्यम से खोया-पाया सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इन केंद्रों का उद्देश्य खोए हुए व्यक्तियों को शीघ्र उनके परिवार से पुनः मिलाना है.

कब से कब तक चलेगा महाकुंभ मेला

अगले वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. यह मेला 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा. कहा जाता है कि महाकुंभ में स्नान करने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >