Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर हो जाएं सावधान, इन राशियों पर मंडराएगा नकारात्मक प्रभाव का खतरा

Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ के अवसर पर विडाल योग और व्यातीपात योग बन रहे हैं, जो अशुभ माने जाते हैं. इन नकारात्मक योगों का प्रभाव विशेषकर स्वास्थ्य, संपत्ति और व्यक्तिगत संबंधों पर पड़ सकता है. इसलिए इस दिन सतर्कता और सही उपाय अपनाना बेहद आवश्यक माना गया है.

Karwa Chauth 2025: इस बार कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो करवा चौथ का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन कई प्रभावशाली योग का निर्माण हो रहा है. इस बार करवा चौथ पर अशुभ योग के नकारात्मक प्रभाव का भी सामना करना पड़ेगा. आइए जानें अशुभ योग किन के लिए खतरा ला रहा है

पड़ने वाला है विडाल योग और व्यातीपात योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ के दिन विडाल योग और व्यातीपात योग बन रहे हैं. ये दोनों योग अशुभ माने जाते हैं और इनके प्रभाव से नकारात्मक परिस्थितियों या बाधाओं की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए इस दिन विशेष सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें:  करवा चौथ पर कैसे करें व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने का सही नियम और समय

विडाल-व्यातीपात योग की अवधि क्या है ?

पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ, 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5:31 बजे से रात 8:20 बजे तक विडाल योग रहेगा. इसी दौरान, 5:41 बजे व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन, 11 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:06 बजे तक जारी रहेगा.

करवा चौथ 2025 में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

इस वर्ष करवा चौथ, 10 अक्टूबर 2025 को, पूजा का शुभ समय शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक रहेगा. इस समय में विधिपूर्वक व्रत और पूजा-अर्चना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

करवा चौथ 2025 में चंद्रोदय और पारण का शुभ समय क्या है ?

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात लगभग 8:13 बजे उदित होगा. इसी समय सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और अपने व्रत का पारण करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >