Kajari Teej 2026: कजरी तीज हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इसे कजली तीज, बड़ी तीज और कुछ क्षेत्रों में सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं.
कजरी तीज 2026: तिथि
- कजरी तीज की तिथि: 31 अगस्त 2026, सोमवार
- तृतीया तिथि प्रारंभ: 30 अगस्त 2026, रविवार, सुबह करीब 9:36 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त: 31 अगस्त 2026, सोमवार, सुबह करीब 8:50 बजे
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज: शुभ संयोगों में पूजा-पाठ
कजरी तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- अमृत चौघड़िया: सुबह 5:58 बजे से 7:34 बजे तक
- शुभ चौघड़िया: सुबह 9:10 बजे से 10:45 बजे तक
- लाभ चौघड़िया: दोपहर 3:32 बजे से 5:08 बजे तक
- अमृत चौघड़िया: शाम 5:08 बजे से 6:44 बजे तक
कजरी तीज का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस पर्व पर कई क्षेत्रों में नीमड़ी माता की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है. महिलाएं नीम की डाली या नीमड़ी माता को देवी का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा करती हैं.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास सुहाग सामग्री, जानिए पूजन सामग्री से लेकर व्रत का पूरा धार्मिक रहस्य
कजरी तीज 2026 पूजा विधि
- कजरी तीज के दिन महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ या नए वस्त्र धारण करती हैं. इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजा की तैयारी करती हैं.
- स्थानीय परंपराओं के अनुसार, मिट्टी और गोबर से तालाब जैसी आकृति बनाई जाती है. इसके पास नीम की डाली स्थापित कर उसे नीमड़ी माता का स्वरूप माना जाता है. इसके बाद विधि-विधान से पूजा की जाती है.
- पूजा के दौरान रोली, अक्षत, मेहंदी, फल-फूल, वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.
- कजरी तीज पर सत्तू से बने पकवान तैयार करने की भी परंपरा है. कई क्षेत्रों में जौ, गेहूं, चना और चावल आदि से बने सत्तू का भोग लगाया जाता है.
- रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद उन्हें जल, दूध, रोली और अक्षत से अर्घ्य देने की परंपरा है. इसके बाद कजरी तीज की व्रत कथा सुनी या पढ़ी जाती है. पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.
यह भी पढ़ें: रियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण
