Happy Karwa Chauth 2025 Wishes: मेहंदी का लाल रंग आपके प्यार की गहराई … अपने प्रिय को यहां से भेजे करवा चौथ की शुभकामनाएं

Happy Karwa Chauth 2025 Hindi Wishes, Quotes For Wife and Husand: करवा चौथ का पावन पर्व प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं. आप भी इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजन को भेजें करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रेम से भरे संदेश.

Happy Karwa Chauth 2025 Hindi Wishes, Quotes For Wife and Husand: महिलाओं का सबसे बड़ा और प्रतीक्षित व्रत करवा चौथ आज, 10 अक्टूबर शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, परिजनों और सहेलियों को भेजें करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रेम व आस्था से भरे इस पर्व की खुशियां शेयर करें.

Happy Karwa Chauth 2025: मेहंदी और प्यार का संगम

मेहंदी का गहरा रंग आपके प्रेम की गहराई दर्शाता है,
माथे का सिंदूर आपकी सच्ची दुआएं बताता है,
गले का मंगलसूत्र हमारे अटूट रिश्ते की निशानी है,
करवा चौथ पर यही कामना — हमारा साथ यूं ही सदा बना रहे.
Happy Karwa Chauth 2025!

Happy Karwa Chauth 2025: चांद सा चेहरा, प्रेम की रोशनी

जब तक सनम का चांद सा चेहरा नजर न आए,
करवा चौथ अधूरा-सा लगता है.
तेरी झलक से ही मेरी दिवाली सजती है,
तेरे प्यार से ही मेरी दुनिया बसती है.
करवा चौथ 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: करवा चौथ आज, जानें बिहार के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद

Happy Karwa Chauth 2025: प्रेम का अमर बंधन

दिल मेरा फिर से तेरा प्यार मांगे,
प्यासे नयन तेरा दीदार मांगे,
तेरे स्नेह की रोशनी में जगमगाए जीवन मेरा,
ऐसा प्रेम हर स्त्री-पुरुष संसार मांगे.
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

Happy Karwa Chauth 2025: सच्चे प्रेम की दुआ

खुशी से दिल को सजाना,
गम को मन से मिटाना,
बस एक विनती है तुझसे,
जिंदगीभर मुझे ऐसे ही प्यार निभाना.
करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं!

Happy Karwa Chauth 2025: प्रेम का पावन उत्सव

प्रिया प्रेम व्रत है राखो, आया उत्सव पावन,
पिया के चरणों में संसार, है प्रेम का दान अनंत,
शौर्य, यश और दीर्घायु का यही आशीर्वाद,
करवा चौथ का पर्व लाए खुशियों की सौगात.
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

ये भी पढ़ें: आज है करवा चौथ, जानें झारखंड के शहरों में चांद दिखने का समय

Happy Karwa Chauth 2025: खुशियों का त्योहार

करवा चौथ का ये पावन त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियां अपार,
हर दिन रहे आपका संसार सुहाना,
सदा मिलते रहें प्यार और दुआएं निरंतर.
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 2025

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >