Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती के आशीर्वाद से सजे ये भक्तिमय हरतालिका तीज व्रत संदेश, अपनों को करें शेयर

Happy Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज 2026 के शुभ अवसर पर प्रियजनों को भेजें भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से जुड़े धार्मिक संदेश, बधाई और खूबसूरत हिंदी कोट्स. इन संदेशों के जरिए सुखी दांपत्य जीवन, प्रेम, विश्वास और समृद्धि की शुभकामना दें.

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes, Quotes, Massages, Status, Shayari, Status: हरतालिका तीज व्रत इस साल 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस शुभ मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं. आप भी हरतालिका तीज की बधाई के लिए ये खास संदेश अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं.

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद

“माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा आपके दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि बनाए रखे. हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: सुहाग की सलामती की कामना

“माता गौरी की कृपा से हर सुहागिन का सुहाग सदा सलामत रहे और दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहे. हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: प्रेम और विश्वास का पर्व

“हरतालिका तीज पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का पावन पर्व है. शिव-पार्वती की तरह हर दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहे.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का साथ बना रहे

“जिस तरह भगवान शिव और माता पार्वती का साथ अटूट है, उसी तरह आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास हमेशा बना रहे. हरितालिका तीज की ढेरों शुभकामनाएं.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: मनोकामनाएं हों पूरी

“माता पार्वती आपके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी करें और भगवान शिव का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे. हरतालिका तीज की शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2026: पहली हरतालिका तीज पर मायके से क्या आता है? जानें साड़ी और सुहाग सामग्री का महत्व

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: सुख-समृद्धि से भरा रहे घर

“तीज के पावन अवसर पर मां गौरी आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं. आपके परिवार में हमेशा खुशियों का वास रहे. हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: रिश्तों में बढ़े प्रेम

“हरतालिका तीज के पावन पर्व पर आपके रिश्तों में प्रेम और विश्वास और गहरा हो. शिव-पार्वती की कृपा से आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहे.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: भक्ति और आस्था का संदेश

“श्रद्धा से मां गौरी का स्मरण करें और भगवान शिव का आशीर्वाद लें. हर संकट दूर हो और जीवन में सुख-शांति का संचार हो. हरतालिका तीज की शुभकामनाएं.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: सोशल मीडिया के लिए खास संदेश

“सजना का साथ, मां गौरी का आशीर्वाद और भोलेनाथ की कृपा, यही हो हर सुहागिन की खुशियों का आधार. आप सभी को हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: खूबसूरत हिंदी कोट

“तीज का व्रत लाए खुशियों की सौगात, शिव-पार्वती का बना रहे आशीर्वाद. जीवन में रहे प्रेम और विश्वास का साथ, हर दिन हो खुशियों से खास.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: बंधा रहे प्रेम का रिश्ता

“माता पार्वती की भक्ति और भगवान शिव का आशीर्वाद आपके वैवाहिक जीवन को प्रेम, विश्वास और खुशियों से भर दे. हरतालिका तीज की मंगलकामनाएं.”

Happy Hartalika Teej 2026 Wishes: सभी के लिए मंगलकामना

“हरतालिका तीज के पावन पर्व पर मां गौरी और भोलेनाथ सभी के जीवन से दुख और संकट दूर करें. हर घर में सुख, शांति और प्रेम का दीप जले.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >