Happy Gita Jayanti 2025: यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ... गीता जयंती पर यहां से अपनों को दें बधाई

Happy Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर आप अपने अपनों को दिव्य संदेशों से भरी हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं. श्रीकृष्ण का कालजयी उपदेश जीवन की हर परिस्थिति में मार्ग दिखाता है. यह पावन दिन हमें धर्म, साहस और सकारात्मकता का संदेश देता है. अपने प्रियजनों के जीवन में भी यही प्रकाश पहुंचे.

Happy Gita Jayanti 2025: आज 1 दिसंबर 2025, गीता जयंती के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएम भेजें। यह दिन धर्म, कर्म और आत्मज्ञान की ओर कदम बढ़ाने का अवसर है. गीता का प्रकाश हर घर में शांति और संतुलन लाए—यही शुभकामना.

Happy Gita Jayanti 2025: धर्म पथ पर चलने हेतु सतत प्रेरित …

‘गीता जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
धर्म पथ पर चलने हेतु सतत प्रेरित करने वाली ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ संपूर्ण सृष्टि के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अनुपम उपहार है.
जय श्रीकृष्ण!

Happy Gita Jayanti 2025: गीता मेरा हृदय है …

गीता मेरा हृदय है, गीता उत्तम सार है, गीता अति उग्र ज्ञान हैं, गीता अविनाशी ज्ञान हैं, गीता मेरा श्रेष्ठ निवासस्थान है, गीता मेरा परम पद है, गीता मेरा परम रहस्य हैं, गीता मेरा परम गुरु है.
सभी भक्तों को गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
हरे कृष्ण।

Happy Gita Jayanti 2025: भगवद्गीता के दिव्य उपदेश हमें धर्म …

भगवद्गीता के दिव्य उपदेश हमें धर्म, कर्म और जीवन के उच्च आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं.
इस पावन अवसर पर हम सभी गीता के संदेशों को आत्मसात कर जीवन में सकारात्मकता और सद्भावना को बढ़ावा दें.
सभी को ‘गीता जयंती’ की शुभकामनाएं।

Happy Gita Jayanti 2025: श्रीमद्भगवद्गीता- जीवन का सार …

श्रीमद्भगवद्गीता- जीवन का सार, धर्म का आधार और कर्म का मार्गदर्शन है.
गीता जयंती के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.
आइए, हम सब मिलकर गीता के संदेश ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ को जीवन में उतारें.
जय श्रीकृष्ण!

ये भी देखें: Gita Jayanti 2025: आज गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय

Happy Gita Jayanti 2025: यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत …

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌॥

समस्त देश व प्रदेश वासियों को गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! धर्म के सन्मार्ग पर निस्वार्थ भाव से चलने की प्रेरणा देने वाली पावन ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए एक अनुपम धरोहर है। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य उपदेशों का यह अमर ग्रंथ अनंतकाल तक मानवता को सही मार्ग दिखाता रहेगा और जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >