Guru Purnima 2025: इस बार कब पड़ेगी गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि

Guru Purnima 2025 exact date: गुरु पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 10 जुलाई को मनाया जाएगा. यह दिन गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को सम्मानित करने के लिए समर्पित है. वैदिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान, दान और गुरु पूजन करने से जीवन में ज्ञान, शुभता और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है.

Guru Purnima 2025: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. यह दिन गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना, दान-पुण्य करना तथा पूजा-पाठ करना विशेष फलदायी होता है. इससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की आराधना करना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है. साथ ही, व्रत रखने और मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान सत्य नारायण की कथा का विशेष महत्व बताया गया है. जानिए इस वर्ष गुरु पूर्णिमा की तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त.

गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई की रात 1:36 बजे से होगी और यह तिथि 11 जुलाई की रात 2:06 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को ही मान्य होगी.

Ashadha Gupt Navratri 2025 इस दिन से शुरू, ऐसे मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:10 से 4:50 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2:45 से 3:40 बजे तक का है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत अनुकूल होता है.

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे हमारे जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर आत्मज्ञान के प्रकाश की ओर मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं. गुरु पूर्णिमा का उद्देश्य भीतर श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव जागृत करना है. यह वह विशेष दिन होता है जब शिष्य अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनके मार्गदर्शन को जीवन की सफलता का आधार मानते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >