Gupt Navratri 2026 Upay: इस गुप्त नवरात्रि हल्दी और पान से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें

Gupt Navratri 2026 Upay: इन दिनों गुप्त नवरात्रि चल रही है. हम यहां बता रहे हें गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की गुप्त साधना, हल्दी और पान के पत्ते के साथ, जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाने के अद्भुत उपाय.

Gupt Navratri 2026 Upay: गुप्त नवरात्रि सनातन धर्म का एक बहुत ही खास और शक्तिशाली पर्व माना जाता है. यह आम नवरात्रि से अलग होती है, क्योंकि इसमें दिखावे की पूजा नहीं होती, बल्कि चुपचाप, मन से साधना की जाती है. यह नवरात्रि साल में दो बार आती है – माघ और आषाढ़ महीने में. मान्यता है कि इन दिनों किए गए उपाय जल्दी असर दिखाते हैं.

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों और महाविद्याओं की पूजा की जाती है. यह समय मन और आत्मा को शुद्ध करने, नकारात्मकता दूर करने और जीवन में अच्छे बदलाव लाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस दौरान की गई साधना अगर गुप्त रूप से और पूरे विश्वास के साथ की जाए, तो वह ज्यादा फल देती है.

हल्दी और पान से करें उपाय

हल्दी को हमेशा से शुभ, सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना गया है. वहीं पान का पत्ता देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है और इसे भी बहुत शुभ माना जाता है. गुप्त नवरात्रि में हल्दी और पान का साथ में प्रयोग करने से साधना जल्दी सफल होती है. हल्दी अच्छी ऊर्जा लाती है और पान का पत्ता उस ऊर्जा को बनाए रखता है.

सौभाग्य बढ़ाने का आसान उपाय

गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन यह उपाय किया जा सकता है. अपनी उम्र के बराबर चुटकी भर हल्दी लें. जैसे अगर आपकी उम्र 25 साल है, तो 25 चुटकी हल्दी लें. इस हल्दी को पान के पत्ते पर रखें. रात के समय मां दुर्गा के सामने इसे अर्पित करें और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. रात में की गई साधना गुप्त नवरात्रि में बहुत असरदार मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: दुर्गा जी की आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी… शक्ति की देवी Durga Ji Ki Aarti, गुप्त नवरात्रि पर यहां से पढ़ें

गुप्त नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाने और जीवन में संतुलन लाने का मौका है. अगर सच्चे मन, नियम और विश्वास के साथ यह साधना की जाए, तो मां दुर्गा की कृपा जरूर मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >