आज फाल्गुन विनायक चतुर्थी पर बन रहा है शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

Falgun Vinayak Chaturthi 2026: फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत आज 21 फरवरी 2026 को रखा जा रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चंद्रोदय समय और रवि योग में व्रत का महत्व.

Falgun Vinayak Chaturthi 2026: आज फाल्गुन महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है और हर महीने एक बार आता है. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आज का व्रत खास है क्योंकि यह रवि योग, शुक्ल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोगों में पड़ रहा है. इन योगों में की गई पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.

फाल्गुन विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 20 फरवरी 2026 को दोपहर 2:38 बजे शुरू हुई और 21 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार मुख्य व्रत 21 फरवरी को रखा जा रहा है. गणेश पूजा का शुभ मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:27 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है. इस समय पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. ध्यान रहे कि आज के दिन चंद्रमा का दर्शन वर्जित है, इसलिए भूलकर भी चांद न देखें.

फाल्गुन विनायक चतुर्थी पर बन रहा है विशेष शुभ योग

इस बार विनायक चतुर्थी पर रवि योग, शुक्ल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार इन योगों में किए गए कार्य सफल होते हैं. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं या लंबे समय से रुके काम के पूरा होने की इच्छा है, तो यह दिन बहुत शुभ है.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन चतुर्थी व्रत के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, जानें चंद्रोदय का टाइम

फाल्गुन विनायक चतुर्थी पर पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. दोपहर के शुभ मुहूर्त में घर के पूजा स्थान पर गणेश जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद फूल, माला, अक्षत, सिंदूर, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. गणेश जी को दूर्वा घास बहुत प्रिय है, इसलिए दूर्वा जरूर चढ़ाएं. मोदक, लड्डू और केले का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश चालीसा और व्रत कथा का पाठ करें. अंत में कपूर या घी के दीपक से आरती करें और क्षमा प्रार्थना करें. रात में जागरण करना शुभ माना जाता है. अगले दिन सूर्योदय के बाद स्नान करके दान करें और फिर पारण करके व्रत पूरा करें. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह व्रत सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >