Dussehra Starting Date 2025: इस साल कब है दशहरा? जाने रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2025: दशहरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर होगा.

Dussehra 2025 Date, Dussehra Kab Hai: दशहरा यानी नवरात्रि का दसवां दिन, इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. यह हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस दिन को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष 2 अक्टूबर (गुरुवार) 2025 को दशहरा पड़ रहा है. इसी दिन गांधी जयंती है.

दशमी तिथि, शुभ मुहूर्त(Dashmi Kab Hai, Subha Muhurat)

वैदिक पंचांग के मुताबिक, (Dussehra starting date 2025) दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका (Dussehra End date 2025) समापन 2 अक्टूबर शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में साल का दशहरा का त्योहार गुरुवार, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा. परंपरा के अनुसार रावण दहन प्रदोष काल में होता है, जो सूर्यास्त के बाद आरंभ होता है. इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 6 मिनट है, इसलिए इसके बाद रावण दहन किया जाएगा.

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह मनाया जाता है दशहरा

देश के अलग-अलग हिस्सों में विजयादशमी को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है.

पूर्वी भारत में दशहरे को दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है.

वहीं उत्तर भारत में इस दिन रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जाता है.

इस दिन यहां रावण के पुतले को जलाकर उसका दहन किया जाता है.

दक्षिण भारत में आयुध पूजा व विधारंभ के रूप में इस दिन को मनाया जाता है.

यह भी पढ़े:   दशहरा के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और बढ़ेगी संपन्नता

यह भी पढ़े: कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >