Chopra Puja 2025: दीपावली के दिन की जाएगी चोपड़ा पूजा, जानें व्यापारी वर्ग में चर्चित है ये त्योहार

Chopra Puja 2025: चोपड़ा पूजा खासकर गुजरात और राजस्थान में मनाई जाने वाली एक पारंपरिक पूजा है. इस दिन व्यापारी समुदाय अपने नए बही-खाते या अकाउंट बुक की शुरुआत करता है. माना जाता है कि दीपावली का दिन मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ होता है. इस दिन की गई आराधना से पूरे साल समृद्धि, सफलता और शुभ अवसर प्राप्त होते हैं.

Chopra Puja 2025: दीपावली सिर्फ दीयों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह नए आरंभ, शुभ सोच और खुशहाली का प्रतीक है. इस दिन हम अंधकार पर प्रकाश की जीत का उत्सव मनाते हैं और अपने जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने का संकल्प लेते हैं.

क्या है चोपड़ा पूजा?

दीपावली के पावन अवसर पर एक खास पूजा की जाती है जिसे चोपड़ा पूजा कहा जाता है. खासकर गुजरात और राजस्थान में ये काफी चर्चित है. “चोपड़ा” का मतलब होता है बही-खाता या लेखा-पुस्तक. इस दिन व्यापारी और व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी नई बही या डायरी की पूजा करते हैं. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के बाद बही पर “श्री गणेशाय नमः” या “श्री लक्ष्मी नमः” लिखना शुभ माना जाता है. यह नए साल की अच्छी शुरुआत का प्रतीक होता है.

2025 में कब की जाएगी चोपड़ा पूजा?

  • इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी. इसी दिन चोपड़ा पूजा भी होगी.
  • प्रदोष काल (जो सबसे शुभ समय माना जाता है): शाम 5:46 से रात 8:18 बजे तक
  • लाभ और अमृत चौघड़िया: दोपहर 3:44 से शाम 5:46 बजे तक
  • चर चौघड़िया: शाम 5:46 से 7:21 बजे तक
  • इस समय में पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है.

क्यों की जाती है चोपड़ा पूजा?

चोपड़ा पूजा का उद्देश्य केवल व्यापारिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक भी है. पुराने खातों को समाप्त कर नए साल के लेन-देन की शुरुआत ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ करने की परंपरा है. यह पूजा हमें सिखाती है कि नया साल अच्छे कर्म, सच्चाई और साफ नीयत से शुरू करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  कब है दिवाली? जानें सही डेट, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ  

चोपड़ा पूजा का महत्व

सनातन परंपरा में चोपड़ा पूजा को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है. यह केवल धन प्राप्ति की कामना नहीं बल्कि विवेक, आत्मविश्वास और ईमानदारी के आशीर्वाद की प्रार्थना भी है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से घर और व्यापार दोनों में स्थिरता और सफलता प्राप्त होती है.

चोपड़ा पूजन की विधि क्या है?

चोपड़ा पूजन में पहले मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करें, फिर नए बही-खाते या डायरी पर फूल, दीपक और भोग अर्पित करें.

चोपड़ा पूजन कितने बजे है?

चोपड़ा पूजन का शुभ समय आमतौर पर शाम 5:46 से रात 8:18 बजे तक रहता है.

चोपड़ा पूजा के अंत में कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

पूजन के अंत में “ॐ गणेशाय नमः” या “ॐ श्री लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है.

छोटी दीपावली कब है?

छोटी दीपावली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, आमतौर पर दीवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है.

दीपावली पर किसकी पूजा करनी चाहिए?

दीपावली पर मुख्य रूप से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >