Chhath Puja 2025 Sunrise Arag Time of Jharkhand: कल कब दें उषा अर्घ्य? जानिए झारखंड के प्रमुख शहरों का सूर्योदय समय

Chhath Puja 2025 Sunrise Arag Time of Jharkhand: छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती कल 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार को उदीयमान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित करेंगे. इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होकर भगवान भास्कर की आराधना करेंगे और परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना करेंगे. जानिए झारखंड के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का सटीक समय.

Chhath Puja 2025 Sunrise Arag Time of Jharkhand:  छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज 27 अक्टूबर 2025 को संध्या अर्घ्य देते हैं.  छठ के तीसरे और चौथे दिन श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं और परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हैं. कल इस महापर्व के चौथे दिन 28 अक्टूबर 2025 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. यदि आप झारखंड में हैं और यह जानना चाहते हैं कि कल सुबह सूर्योदय कब होगा और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय क्या है, तो यहां आपको आसानी से अपने शहर के अनुसार छठ पूजा का पूरा टाइम शेड्यूल मिलेगा. जानिए झारखंड के विभिन्न शहरों में उषा अर्घ्य (सूर्योदय अर्घ्य) का समय.

Suryoday  Time Today: झारखंड के प्रमुख शहरों में कल सूर्योदय का समय

  • देवघर सुबह 05:48 बजे
  • धनबाद सुबह 05:47 बजे
  • दुमका सुबह 05:47 बजे
  • गिरिडीह सुबह 05:48 बजे
  • गोड्डा सुबह 05:46 बजे
  • जामताड़ा सुबह 05:47 बजे
  • पाकुड़ सुबह 05:43 बजे
  • साहिबगंज सुबह 05:43 बजे
  • कोडरमा सुबह 05:52 बजे
  • चतरा सुबह 05:55 बजे
  • गढ़वा सुबह 05:59 बजे
  • लातेहार सुबह 05:56 बजे
  • लोहरदगा सुबह 05:56 बजे
  • पलामू सुबह 05:56 बजे
  • बोकारो सुबह 05:50 बजे
  • रामगढ़ सुबह 05:52 बजे
  • हजारीबाग सुबह 05:53 बजे
  • रांची सुबह 05:52 बजे
  • खूंटी सुबह 05:52 बजे
  • गुमला सुबह 05:55 बजे
  • पूर्वी सिंहभूम सुबह 05:48 बजे
  • सरायकेला-खरसावां सुबह 05:49 बजे
  • पश्चिमी सिंहभूम सुबह 05:49 बजे
  • सिमडेगा सुबह 05:55 बजे

ये भी पढ़ें: छठ व्रतियों द्वारा कल दिया जाएगा उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य, जानें देश के विभिन्न शहरों में सूर्योदय का समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >