Chaurchan 2025 Shubh Muhurat: तीज के अलावा आज मनाया जा रहा है चौरचन पर्व, चंद्रमा की पूजा करने की है परंपरा, जानें शुभ मुहूर्त

Chaurchan 2025 Shubh Muhurat: आज चौरचन के दिन श्रद्धालु चौरचन पर्व मनाकर चंद्रमा की पूजा करते हैं. मिथिलांचल में यह पर्व विशेष रूप से गणेश चौठ के अवसर पर मनाया जाता है. शुभ मुहूर्त में दही, फल और पकवान अर्पित कर चंद्रमा का दर्शन करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

Chaurchan 2025 Shubh Muhurat: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर मनाया जाने वाला चौरचन पर्व मंगलवार को पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ आज 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. खासतौर पर मिथिलांचल क्षेत्र में इस दिन गणेश चौठ के अवसर पर चंद्रमा की पूजा करने की परंपरा है. आज के दिन शाम 6:25 से 7:55 बजे तक चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त रहेगा. परंपरा के अनुसार, व्रतीजन और महिलाएं नए बर्तन में जमाया हुआ दही, विभिन्न फल और पकवान लेकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगी. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दही और फल लेकर चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति को कभी भी मिथ्या कलंक नहीं लगता और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

चौरचन का शुभ मुहूर्त क्या है

आज 26 अगस्त की शाम 6:25 बजे से 7:55 बजे तक चंद्रमा के दर्शन का शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान महिलाएं और व्रतीजन नए बर्तन में जमाया हुआ दही, फल और पकवान लेकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे. धार्मिक मान्यता है कि दही और फल चढ़ाकर चंद्रमा का दर्शन करने से व्यक्ति पर कभी भी मिथ्या कलंक नहीं लगता.

Hartalika Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार करें दान, पति-पत्नी के संबंधों में आएगा मधुरता

पूजा की विधि

चौरचन पर्व के दिन व्रती दिनभर निर्जला या फलाहार रहकर संध्या समय पश्चिममुख होकर पूजा करती हैं. पूजा की शुरुआत गणपति और पंचदेव से होती है, इसके बाद गौरी माता और अंत में रोहिणी के साथ चंद्रमा की आराधना की जाती है. विधवा स्त्रियां और पुरुष इस समय भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. पूजा में श्वेत वस्त्र और श्वेत पुष्प का विशेष महत्व है. पूजा के बाद व्रती हाथ में नैवेद्य लेकर मंत्रोच्चार के साथ चंद्रमा का दर्शन करती हैं.

विशेष मान्यता

मिथिला में यह पर्व छठ और दुर्गोत्सव के बाद सबसे लोकप्रिय व्रत माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा का दर्शन करने से परिवार में शांति, समृद्धि आती है और दोषों का निवारण होता है. यही कारण है कि चाहे घर में पूजा हो या न हो, लोग फल लेकर चंद्रमा को नमन करना कभी नहीं भूलते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >