Chandra Grahan 2025 Live Streaming: कब और कैसे देख सकेंगे 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2025 Live Streaming: 7 सितंबर को लगने वाला साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा. यदि आपके शहर में आसमान साफ न हो, तो आप इसे लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देख सकते हैं.

Chandra Grahan 2025 Live Streaming: भारत में 7-8 सितंबर 2025 को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. पूर्णिमा की रात का यह ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में यह नजारा देखा जा सकेगा.

कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण

भारतीय समय अनुसार ग्रहण 7 सितंबर रात 9:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर सुबह 1:27 बजे समाप्त होगा. ग्रहण का सबसे आकर्षक भाग रात 11:00 बजे से 12:23 बजे तक रहेगा, जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में डूबा दिखाई देगा. पूरे ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 30 मिनट रहेगी.

चंद्रग्रहण और ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है. राहु चंद्रमा के निकट युति में रहेगा, जबकि सूर्य-केतु कन्या राशि में स्थित होंगे. शास्त्रों के अनुसार यह स्थिति अशुभ मानी जाती है और प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, तूफान, भारी बारिश आदि के संकेत दे सकती है.

अगर आसमान साफ न हो

यदि आपके शहर में आसमान साफ न हो या आप ग्रहण देख न पाएं, तो आप इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं:

  • YouTube: Virtual Telescope Project चैनल पर लाइव स्ट्रीम
  • TimeandDate.com: शहरवार टाइमिंग और लाइव कवरेज
  • Space.com और NASA के आधिकारिक चैनल
  • लोकल ऑब्जर्वेटरी: अपने एरिया में जाकर भी ग्रहण का अवलोकन

ये भी पढ़े: Chandra Grahan 2025: कल लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, इन शहरों में आएगा नजर

चंद्रग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. पूरी छाया में चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. जबकि धार्मिक मान्यताएं इसे शुभ या अशुभ मानती हैं, विज्ञान इसे केवल प्राकृतिक घटना मानता है.

ये भी पढ़े: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का भारत पर पड़ेगा असर, जानें 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय

ये भी पढ़े: कल लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, इन शहरों में आएगा नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >