Bhai Dooj 2024 Date: इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक करने का क्या है मुहूर्त

Bhai Dooj 2024 Exact Date: भाई दूज, जो स्नेह, सौहार्द और प्रीति का प्रतीक है, हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. यदि आप 2024 में भाई दूज की सही तारीख और तिलक करने का मुहूर्त जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यहां पर सही जानकारी प्राप्त करें.

Bhai Dooj 2024 Date: भाई दूज का त्यौहार कार्तिक माह के शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि को मनाया जाता है.यह त्यौहार विशेषकर भाई बहन के प्रेम का प्रतिक है जो भाई दूज को कई नाम से जाना जाता है इन्हे यम द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता यह है इस दिन बहन और भाई दोनों यमुना स्नान करे ,पूजन करे फिर बहन अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाते है जिसे भाई को सुख समृद्धि की वृद्धि होती है तथा लक्ष्मी की प्राप्ति होती है भाई बहन दोनों के जीवन में बहुत सारे खुशियां मिलती है.भाई दूज के दिन भाई अपने बहन के घर जाकर भोजन करते है बहन भाई के आने के खुशी में भाई का पूजा तथा आरती उतारती है, तिलक करती है तथा उनके दीर्घायु होने की कामना करती है .यह त्यौहार दीपावली के दूसरे दिन मनाते है.

Birthmark Astrology: शरीर के बर्थमार्क आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताते हैं काफी कुछ, जानें इसका ज्योतिषीय महत्व

Chhath Puja 2024 in Bihar: छठ पूजा होने वाली है शुरू, जानें बिहार के महापर्व की नहाय-खाय और खरना की डेट

बहन अपने भाई के कल्याण हेतु तथा अपने सुहाग की कामना कर हाथ जोड़कर यमराज से प्राथना करती है. मान्यता यह है इस दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर बुलाकर खाना खिलाया था इसलिए इस त्यौहार का नाम यम द्वितीया पड़ा .यम द्वितीया के दिन भाई अपने बहन को उपहार में वस्त्र ,सोना चांदी तथा मुद्रा बहन को देने से धन संपति का वृद्धि होता है.यह त्यौहार भाई बहन का अटूट प्रेम दर्शन वाला यह त्योहार होता है.

भाई दूज के तिलक का शुभ मुहूर्त

03 नवम्बर 2024 दिन रविवार को मनाया जायेगा.
द्वितीया तिथि का आरम्भ 02 नवंबर 2024 रात्रि 08:21 से
द्वितीया तिथि का समाप्त 03 नवंबर 2024 रात्रि 10:05 तक

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

दोपहर 12:40 से 02 :53 दोपहर तक

भाई दूज का धार्मिक रहस्य

भाई दूज का धार्मिक महत्व अलग ही है जो कई धर्म ग्रंथो में इसका वर्णन किया हुआ है यह त्योहार कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि पर मृत्यु के देवता यमराज ने अपनी बहन के आदर सत्कार से प्रसन्न होकर अपने बहन को वरदान दिए इसलिए यम दूज के दिन यमुना नदी में स्नान कर बहन के घर जाकर आशीष लेने से उनके मृत्यु के बाद यम लोक नहीं जाते है .

यम दूज पर भगवान कृष्ण और सुभद्रा की कथा

कथा के अनुसार इस दिन भगवन श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का बध करने के बाद पुनः द्वारिका नगरी लौटे थे तब भगवान श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा ने अपने भाई श्रीकृष्ण की फूल मिठाई ,तथा दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था .सुभद्रा ने भगवान श्रीकृष्ण को मस्तक पर तिलक करके उनके लम्बी उम्र की कामना की थी इसलिए भाई दूज के दिन अपने भाई के पुजन करती है तथा उनके माथे पर तिलक लगाती है .भाई अपने बहन को उपहार में कुछ वस्तु देते है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >