Basant Panchami 2026: आज है बसंत पंचमी, माता सरस्वती के इस मधुर भजन का करें पाठ, मन को मिलेगी शांति

Basant Panchami 2026:बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता को समर्पित भजनों का पाठ करना और उन्हें सुनना बहुत शुभ और सकारात्मक माना जाता है. कहा जाता है कि इससे वातावरण में सकारात्मकता आती है और मन में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं. यहां हम माता सरस्वती को समर्पित एक भजन के बोल (लिरिक्स) प्रस्तुत कर रहे हैं.

Basant Panchami 2026: आज, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. आज के दिन घरों, स्कूलों और कॉलेजों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि माता सरस्वती की आराधना करने से भक्तों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इस दिन माता सरस्वती के मधुर भजनों को सुनना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक सोच कम होती है. ऐसे में बसंत पंचमी के दिन माता के भजन अवश्य सुनने चाहिए.

सरस्वती माता भजन (Saraswati Mata Bhajan)

मां शारदे कहां तू, वीणा बजा रही हैं

श्लोक:

सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी।
विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा॥

भजन:

मां शारदे कहां तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं॥

किस भाव में भवानी,
तू मग्न हो रही है,
विनती नहीं हमारी,
क्यों माँ तू सुन रही है॥ ×2

हम दीन बाल कब से,
विनती सुना रहे हैं,
चरणों में तेरे माता,
हम सिर झुका रहे हैं,
हम सिर झुका रहे हैं॥

मां शारदे कहाँंतू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं॥

अज्ञान तुम हमारा,
माँ शीघ्र दूर कर दो,
द्रुत ज्ञान शुभ्र हममें,
माँ शारदे तू भर दे॥ ×2

बालक सभी जगत के,
सुत मात हैं तुम्हारे,
प्राणों से प्रिय हैं हम,
तेरे पुत्र सब दुलारे,
तेरे पुत्र सब दुलारे॥

माँ शारदे कहाँ तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं॥

हमको दयामयी तू,
ले गोद में पढ़ाओ,
अमृत जगत का हमको,
माँ शारदे पिलाओ॥ ×2

मातेश्वरी तू सुन ले,
सुंदर विनय हमारी,
करके दया तू हर ले,
बाधा जगत की सारी,
बाधा जगत की सारी॥

मां शारदे कहां तू,
वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू,
जग को लुभा रही हैं॥

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Katha: आज सरस्वती पूजा के दिन जरूर सुनें ये कथा, बसंत पंचमी पर हो रही है विशेष पूजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >