22 जून को ही कर दी थी भविष्यवाणी, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बारे में इन्हें पहले से मालूम था?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक ज्योतिषी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफे की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी थी. वीडियो में दिख रहे ज्योतिषी की पहचान और वायरल होने की वजह जानें.

Viral Video: 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति 25 जुलाई के आसपास केंद्र सरकार में एक बड़ी राजनीतिक हस्ती के पद छोड़ने या पद से हटने की भविष्यवाणी करते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान ज्योतिषाचार्य श्री कुमीतार्चाय जी महाराज के रूप में की जा रही है. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 14 लाख (1.4 मिलियन) फॉलोअर्स हैं. 

दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यह भविष्यवाणी 22 जुलाई 2026 को Inner Podcast के साथ हुई बातचीत के दौरान की थी. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को अब तक 1.55 करोड़ (15.5 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 5.49 लाख (549 हजार) से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. देखें ये वीडियों

यह भी पढ़ें: रवि प्रदोष व्रत: सामग्री, विधि और महत्व जानें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >