Ashwin Month 2025 Festival List: होने जा रहा है आश्विन माह का आरंभ, मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार

Ashwin Month 2025 Festival List: हिंदू पंचांग का सातवां महीना आश्विन माह 8 सितंबर 2025 से आरंभ हो रहा है. यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद पावन माना जाता है. इस दौरान पितृपक्ष, महालक्ष्मी व्रत, इंदिरा एकादशी, विश्वकर्मा पूजा, शारदीय नवरात्र और शरद पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे.

Ashwin Month 2025 Festival List: हिन्दू पंचांग का सातवां महीना आश्विन मास अत्यंत पावन माना जाता है. इसका आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा के बाद होता है. इस माह का नाम अश्विन नक्षत्र के आधार पर पड़ा, जो 27 नक्षत्रों में पहला है. इसे क्वार माह के नाम से भी जाना जाता है. आश्विन माह में अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व-त्योहार पड़ते हैं. माह की शुरुआत ही पितृपक्ष से होती है, जिसे महालय भी कहा जाता है. पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पूजन का विशेष महत्व होता है.

पितृपक्ष

पितृपक्ष की शुरुआत 8 सितंबर 2025 से होगी. सनातन धर्म में सबसे पहले पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना अनिवार्य माना गया है. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. जिन लोगों को अपने स्वर्गीय माता-पिता की तिथि ज्ञात न हो, वे अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं.

Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें जरूरी सवाधानियां और नियम 

महालक्ष्मी व्रत

आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी को 14 सितंबर 2025 (रविवार) को महालक्ष्मी व्रत किया जाएगा. बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में इसी दिन महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत करती हैं. यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है. व्रत का पारण अगले दिन 15 सितंबर 2025 (सोमवार) सुबह 6:28 बजे के बाद होगा.

इंदिरा एकादशी

आश्विन कृष्णपक्ष की इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस व्रत से पितरों को मोक्ष और साधकों को उन्नति प्राप्त होती है. परिवार में एकता और सुख-शांति बनी रहती है.

कन्या संक्रांति

17 सितंबर 2025 को कन्या संक्रांति मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते हैं. इसे शनि के प्रभाव में वृद्धि और सूर्य के प्रभाव में कमी का समय माना जाता है. इस दिन सूर्य पूजन करना अत्यंत कल्याणकारी होता है.

विश्वकर्मा पूजा

17 सितंबर 2025 को ही विश्वकर्मा पूजा होगी. भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य वास्तुकार माना जाता है. मान्यता है कि स्वर्ण लंका का निर्माण भी इन्हीं ने किया था. इस दिन मशीनरी, वाहन और औजारों की विशेष पूजा की जाती है.

सर्वपितृ अमावस्या

21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या होगी. यह दिन पितरों के विसर्जन का दिन माना जाता है. ब्राह्मण भोजन, दान-दक्षिणा और पितरों की तृप्ति से परिवार में उन्नति होती है और पितृदोष दूर होता है.

शारदीय नवरात्रि

आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा से 22 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होगा. नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना होगी. दशमी तिथि को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा. इसे वर्ष की सबसे प्रमुख नवरात्रि माना जाता है.

पापांकुशा एकादशी

3 अक्टूबर 2025 को पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी. यह व्रत पापों के नाश और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. धर्मग्रंथों में इसके महत्व का विस्तार से वर्णन है.

शरद पूर्णिमा

6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी, जिसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन रात्रि में दूध से बनी खीर चांदनी में रखकर प्रातः प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है. मान्यता है कि इससे रोग-निवारण और स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

आश्विन माह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दौरान पितृपक्ष, एकादशी, नवरात्र और पूर्णिमा जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >