Masik Shivratri 2026: आज है मासिक शिवरात्रि, करें महादेव की आरती, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शंकर के प्रत्येक भक्त के लिए बेहद खास होता है. इसलिए भक्तों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा के साथ आरती का पाठ अवश्य करना चाहिए. बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है. यहां पढ़ें भगवान शिव की आरती के लिरिक्स.

Masik Shivratri 2026: आज यानी 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है. यह व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करता है और आरती का पाठ करता है, उस पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहती है. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि आरती के पाठ से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही मन को शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है.

मासिक शिवरात्रि 2026

भगवान शिव की आरती (Bhagwan Shiv Ki Aarti)

ऊं जय शिव ओंकारा

ऊं जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव…

एकानन चतुरानन पंचानन राजे,
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ऊं जय शिव…

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे,
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥ ऊं जय शिव…

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी,
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ऊं जय शिव…

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे,
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ऊं जय शिव…

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता,
जगकर्ता जगभर्ता जग संहारकर्ता॥ ऊं जय शिव…

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका,
प्रणवाक्षर में शोभित यह त्रिवेद का टीका॥ ऊं जय शिव…

शिव ओंकारा शिव ओंकारा हर ऊंकारा,
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव…

ऊं जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव…

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri Shiv Chalisa Path Benefits: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा ये सारा फायदा

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri Vrat Katha: अगर यह कथा नहीं पढ़ी तो अधूरी रह जाएगी साल की पहली मासिक शिवरात्रि

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >