Aaj Ka Panchang 16 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 16 July 2024: आज 16 जुलाई दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी शाम 05 बजकर 08 मिनट के उपरांत एकादशी तिथि है. आज चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि में संचार करेंगे. जानें पंचांग में आज का शुभ-अशुभ समय के बारे में

Aaj Ka Panchang 16 July 2024: आज मंगलवार का दिन है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आज का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है. आज हनुमान जी की पूजा करने पर सभी संकटों से मुक्ति मिलती है. किसी भी प्रकार की पूजा करने से पहले शुभ अशुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं-

  • 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार
  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी शाम -05:08 उपरांत एकादशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:08
  • सूर्यास्त-06:42
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- विशाखा उपरांत अनुराधा ,
  • योग – साध्य ,करण-गर ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- तुला , मंगल-वृष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया मंगलवार
  • प्रातः06:00 से 07:30 रोग
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
  • प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
  • प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
  • शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक रोग

Also Read: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कब है? दिन में साढ़ें तीन घंटे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें ज्योतिषाचार्य से सबकुछ

खरीदारी के लिए शुभ समय
दोपहर:12:00 से 1:30 तक।
उपायः सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >