वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त तक: आने वाले हफ्ते में संतान पक्ष से सुखद एवं महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026: जानें इस सप्ताह करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का प्रभाव. पढ़ें शुभ दिन, लकी रंग, जरूरी सावधानियां और लाभकारी ज्योतिषीय उपाय.

Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 का सप्ताह प्रगति और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा. करियर व व्यापार में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा शुभ समाचार प्राप्त होंगे. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है. आप फैमिली की जिम्मेदारियों का निर्बाह बहुत ही अच्छी तरह से कर पाएंगे. आपकी योजनाओं तथा कार्यकुशलता पर परिवार के सभी लोग प्रशंसा करेंगे. पारिवारिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा और आप सभी तरह के संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे. संतान पक्ष से सुखद एवं महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

व्यापार और नौकरी

बिजनेस में अच्छी उन्नति होगी. प्रोफेशनल लाइफ में काम को आसान बनाने के लिए नई तकनीक का उपयोग जरूर करें, यह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा. नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता

करियर और शिक्षा

करियर के सभी क्षेत्रों में उन्नति होगी. आपकी उपलब्धियां, लक्ष्य और वह उम्मीदें जो सपना थीं, पूरी होंगी. स्टूडेंट्स के लिए समय बेहतरीन है, अपनी स्किल और नॉलेज को बढ़ाएं. परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल फल मिलेंगे. नये वस्त्र-आभूषण-पुरस्कार-उपहार की प्राप्ति होगी.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. सकारात्मक सोच और योगाभ्यास से आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी, बस अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह शानदार रहेगा. आकस्मिक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत भी बढ़ेगी.

प्रेम जीवन

पिछले कुछ दिनों से लव लाइफ में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकते हैं. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.

  • शुभ अंक: 3 और 9
  • शुभ रंग: गोल्डेन, काला
  • शुभ तारीख: 9, 14


उपाय

सोमवार और शुक्रवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय जल अर्पित करें. घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद लें तथा गरीबों को भोजन और काले वस्त्रों का दान करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >