वृश्चिक राशिफल 21 मार्च 2026: आज आपसी रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी या कुछ बातें छिपने से विश्वास में कमी आ सकती है?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए विजय और सफलता का है क्योंकि चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल चतुर्थ भाव में बैठकर आपको अचल संपत्ति का लाभ दिला सकते हैं. रुके हुए कानूनी मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं और आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज आपके शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज कुछ नयापन देखने को मिलेगा और पार्टनर आपकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखेगा. यदि आप किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी हो सकता है. आपसी रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी जो आपके प्रेम को और अधिक गहरा और मजबूत बनाएगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आप खुद को काफी सक्रिय और फुर्तीला महसूस करेंगे. आज किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन काफी हल्का और प्रसन्न रहेगा. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जारी रखें ताकि यह ऊर्जा और उत्साह लंबे समय तक बना रहे.

सावधानी: आवेश में आकर कोई निर्णय न लें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, कड़वा न बोलें.
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाना अत्यंत लाभकारी होगा.

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >