वृश्चिक राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज आएगा पैसा या फैसले बढ़ाएंगे मुश्किलें?

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 April 2026: आज चंद्रमा का छठे भाव में गोचर आपको शत्रुओं पर विजय दिला सकता है. सूर्य और शुक्र की छठे भाव में उपस्थिति प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रतिस्पर्धा में सफलता दिलाने वाली रहेगी. कर्ज से मुक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं. मामा पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना होगी तथा विरोधी शांत रहेंगे.

करियर और व्यवसाय: नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. यदि आपने किसी विभागीय परीक्षा में भाग लिया है, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. व्यापार में रुके हुए भुगतान मिलने से राहत मिलेगी. पुराने कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. विरोधियों की योजनाएं विफल होंगी.

लव लाइफ: काम के दबाव के कारण लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर से बातचीत में चिड़चिड़ापन दिखाने से बचें. उन्हें आपकी व्यस्तता को समझने का अवसर दें. अनावश्यक बहस से बचने के लिए शांत रहना बेहतर होगा. शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो सकती हैं. आज रोमांटिक मूड में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है.

स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों में सुधार के संकेत हैं. फिट रहने के लिए आप जिम या खेलकूद की ओर रुझान बढ़ा सकते हैं. मौसमी बीमारियों से सावधान रहें. आंखों में संक्रमण की संभावना है, इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं और जंक फूड से बचें.

  • सावधानी: किसी की निजी या गोपनीय बातें दूसरों के साथ साझा न करें.
  • उपाय: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: मैरून

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >