आज का वृश्चिक राशिफल 10 अप्रैल 2026: भागदौड़ भरा दिन, लेकिन आय के नए रास्ते खुलेंगे

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 10 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों को मीन राशि में स्थित चार ग्रहों के कारण संतान पक्ष से चिंता हो सकती है. दोपहर बाद चंद्रमा के तीसरे भाव में जाने से आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: व्यावसायिक कार्यों में भागदौड़ बनी रहेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. आय के नए स्रोत बनेंगे. धैर्य के साथ किया गया निवेश लाभदायक रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर बनाने का प्रयास करें.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है. तनाव को हावी न होने दें. शाम तक पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है या प्रपोज कर सकता है. रोमांस बढ़ेगा और साथ बिताया समय पुराने तनाव को दूर करेगा.

स्वास्थ्य: गले या छाती में संक्रमण की आशंका है. धूल और प्रदूषण से बचें. आयुर्वेदिक काढ़ा पीना फायदेमंद रहेगा. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और क्रोध से बचें.

  • विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
  • सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >