वृषभ राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज प्रेम जीवन में मिलेगा तनाव या होगा धन लाभ

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 April 2026: आज चंद्रमा का मीन राशि में गोचर आपके लाभ के मार्ग को प्रशस्त करेगा. एकादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा आय के नए स्रोत खोल सकता है. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

करियर/बिजनेस

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. बुध और शनि की स्थिति आपको तकनीकी कार्यों में सफलता दिलाएगी. व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होंगी. नए संपर्कों से व्यापार विस्तार की संभावना है. कमीशन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है.

लव लाइफ

प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ फोन पर बहस करने से बचें. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बात बढ़ सकती है. शाम तक परिस्थितियां सुधरेंगी और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. प्रपोज करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा.

स्वास्थ्य

पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खान-पान पर विशेष ध्यान दें और बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करें. नियमित व्यायाम से स्फूर्ति बनी रहेगी. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

  • सावधानी: आज उधार के लेन-देन से दूरी बनाए रखें.
  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: क्रीम

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >