Venus Transit: 85 दिन तक मिलेगा राजसी ठाटबाट, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आएंगे 5 राशि वालों के सुनहरे दिन

Venus Transit 5 Lucky Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. शुक्र 11 सितंबर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 24 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करेगा. वक्री चाल के दौरान शुक्र 5 दिसंबर को रात 11 बजकर 06 मिनट तक स्वाती नक्षत्र में फिर से सीधी चाल में आ जाएगा. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 85 दिन तक किन 5 राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और राजसी ठाटबाट का अवसर देगा.

वृषभ राशि

आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे. कारोबार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. ऐश्वर्य के साधनों को वृद्धि होगी. अविवाहित जातकों को शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी में इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: 7 सितंबर को कन्या राशि में बुध का गोचर, बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, नौकरी-कारोबार में लाभ के योग

सिंह राशि

धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध पहले से और मधुर और प्रगाढ़ होगा. प्रेमी या प्रेमिका से आकर्षक उपहार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मीडिया जगत में काम करने वाले जातकों क की तरक्की की प्रशंसा होगी. दांपत्य जीवन में साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे.

तुला राशि

कला के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को राजसी ठाटबाट का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी दूर होगी. संपत्ति में वृद्धि के तीन-चार योग बनेंगे. जीवन में ऐश्वर्य बढ़ेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

वृश्चिक राशि

भौतिक सुख के साधनों वृद्धि होगी. बिजनेस पार्टनर से आर्थिक लाभ के स्रोत बनेंगे. धन से जुड़ी समस्या दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से धन लाभ और ऐश्वर्य की सुविधा प्राप्त होगी. शादीशुदा जातकों को संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा.

ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि का 'षडाष्टक योग' 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?

मीन राशि

नौकरी या व्यापार से जुड़े कार्यों में आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. माता-पिता या किसी रिश्तेदार से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. संपत्ति में इजाफा होगा. साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों का धन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ यादगार यात्रा पर जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >