Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे पर कुंभ में 'चतुर्ग्रही' महाजाल, लव लाइफ में गूंजेगी टूटे दिलों की आह! जानें किस राशि पर गिरेगी 'ब्रेकअप' की गाज

Valentine Day 2026: फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह प्रेम और ग्रहों के अद्भुत संयोग का साक्षी बनने जा रहा है. 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच जहां 'वेलेंटाइन वीक' की लहर रहेगी, वहीं सूर्य का मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश (कुंभ संक्रांति) और चंद्रमा का कन्या से धनु राशि तक का गोचर सभी 12 राशियों के प्रेम, करियर और जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगा. यहां वेलेंटाइन वीक 2026 के अनुसार ग्रहों की स्थिति और आपका साप्ताहिक भविष्यफल दिया गया है.

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन वीक 2026 प्रेम और रोमांस के लिए एक असाधारण सप्ताह होने जा रहा है, जहां ग्रहों का जमावड़ा आपके प्रेम संबंधों में बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है. इस सप्ताह शुक्र, बुध और राहु पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं, जहां 13-14 फरवरी को सूर्य भी प्रवेश करेंगे, जिससे प्रेम में जुनून और भ्रम दोनों बढ़ेंगे. मंगल मकर में उच्च के होकर साहस देंगे, बृहस्पति मिथुन में बैठकर संवाद सुधारेंगे, शनि मीन में रहकर रिश्तों की परीक्षा लेंगे और केतु सिंह राशि में रहकर पुराने रिश्तों को तोड़ने या बदलने का कार्य करेंगे. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि वेलेंटाइन वीक 2026 प्रेम और ग्रहों के भीषण टकराव का साक्षी बनने जा रहा है. इस सप्ताह कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का ‘चतुर्ग्रही संयोग’ बनेगा, जबकि मंगल मकर राशि में उच्च के होकर नकारात्मक दृष्टि डालेंगे. यह समय प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए जुनून के साथ-साथ भ्रम और अलगाव के डरावने संकेत भी दे रहा है.

मेष राशि: प्रपोज डे पर किसी खास से होगी मुलाकात

मेष राशि (Aries): कुंभ राशि में स्थित शुक्र-राहु और लाभ भाव में बुध की मौजूदगी होने से रोज डे और प्रपोज डे पर आपके सामाजिक दायरे में किसी खास से मुलाकात होगी. वहीं मंगल ग्रह के प्रभाव से आप चॉकलेट डे पर साहसी कदम उठाएंगे, लेकिन शनि की टेढ़ी नजर के कारण प्रॉमिस डे पर झूठे वादे करके फंस सकते हैं, इसलिए वादे करने से बचें. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का गोचर आपके प्रेम में अहंकार ला सकता है, जिससे हग डे और किस डे की मधुरता फीकी पड़ेगी.

वृषभ राशि: प्रॉमिस डे पर आप काफी भावुक रहेंगे

वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि स्वामी शुक्र के कुंभ में राहु के साथ होने से रोज डे पर कार्यक्षेत्र में आकर्षण बढ़ेगा. बृहस्पति का मिथुन में होना आपको चॉकलेट डे और टेडी डे पर मीठी वाणी का लाभ देगा. मंगल ग्रह के कारण प्रॉमिस डे पर आप काफी भावुक रहेंगे, लेकिन केतु की चतुर्थ भाव पर दृष्टि घर में तनाव पैदा कर सकती है, जिससे वेलेंटाइन डे की शाम प्रभावित हो सकती है.

मिथुन राशि वालों पर शनि की रहेगी नजर

मिथुन राशि (Gemini): भाग्य स्थान में बुध, शुक्र और राहु की युति आपको प्रपोज डे पर प्रेम प्रस्ताव दिला सकती है. बृहस्पति आपकी राशि में हैं, जो टेडी डे और प्रॉमिस डे पर आपके रिश्तों को परिपक्वता देंगे. शनि के मीन में होने से हग डे और किस डे पर कुछ दूरियां महसूस हो सकती हैं, लेकिन सूर्य का कुंभ में आना वेलेंटाइन डे को भाग्यशाली बनाएगा.

कर्क राशि: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस

कर्क राशि (Cancer): अष्टम भाव में शुक्र-राहु का होना प्रेम में रहस्य और जुनून पैदा करेगा. रोज डे और चॉकलेट डे पर गुप्त प्रेम संबंध बन सकते हैं. मंगल के सप्तम दृष्टि के कारण प्रॉमिस डे पर पार्टनर के साथ तीखी बहस से बचें. बृहस्पति का साथ हग डे पर सुकून देगा, लेकिन केतु का सिंह राशि में होना वेलेंटाइन डे पर आपकी वाणी के कारण पार्टनर को नाराज कर सकता है.

सिंह राशि: जीवनसाथी से टकराव और झगड़ा के योग

सिंह राशि (Leo): सप्तम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति प्रेम में ‘ग्रहण’ और ‘जुनून’ दोनों का संकेत है. रोज डे और प्रपोज डे पर भारी आकर्षण रहेगा, पर केतु आपकी राशि में होने से टेडी डे तक मन उचाट हो सकता है. मंगल ग्रह के प्रभाव से किस डे तक आप अधिक आक्रामक हो सकते हैं. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का प्रवेश जीवनसाथी के साथ अहम का टकराव करा सकता है, इसलिए अपने मन को शांति रखें.

कन्या राशि: प्रॉमिस डे पर आपको सतर्क रहने की जरूरत

कन्या राशि (Virgo): छठे भाव के शुक्र-बुध प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी गलतफहमियां ला सकते हैं. रोज डे पर पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें. बृहस्पति का मिथुन में होना चॉकलेट डे और टेडी डे पर दोस्तों के जरिए नया रिश्ता जुड़वा सकता है. शनि की सप्तम दृष्टि प्रॉमिस डे और हग डे पर रिश्तों की गंभीरता की परीक्षा लेगी. वेलेंटाइन डे पर खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन सूर्य का गोचर आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएगा.

तुला राशि: वेलेंटाइन डे पर देव गुरु आपको रोमांटिक रखेंगे

तुला राशि (Libra): पंचम भाव में शुक्र, राहु और बुध की युति प्रेम का ‘महा-योग’ बना रही है. प्रपोज डे पर किया गया इजहार सफल होगा. मंगल के चतुर्थ भाव में होने से चॉकलेट डे पर घर में विरोध हो सकता है. बृहस्पति की कृपा से प्रॉमिस डे और किस डे आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेंगे. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का आगमन आपके प्रेम संबंधों को सार्वजनिक कर सकता है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि: प्रपोज डे पर आपको निडर बनाएंगे मंगल देव

वृश्चिक राशि (Scorpio): चतुर्थ भाव में शुक्र-राहु भौतिक सुखों की ओर झुकाव बढ़ाएंगे. टेडी डे पर कीमती उपहारों का आदान-प्रदान होगा. मंगल का पराक्रम भाव में होना आपको प्रपोज डे पर निडर बनाएगा. शनि के पंचम भाव में होने से प्रॉमिस डे पर गंभीरता बनी रहेगी. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का गोचर घरेलू शांति को थोड़ा बाधित कर सकता है, लेकिन पार्टनर के प्रति आपकी निष्ठा बढ़ेगी.

धनु राशि: प्रपोज डे पर सोशल मीडिया के जरिए प्रेम बढ़ेगा

धनु राशि (Sagittarius): तृतीय भाव में शुक्र-बुध-राहु के कारण रोज डे और प्रपोज डे पर सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए प्रेम बढ़ेगा. बृहस्पति का सप्तम भाव में होना आपके प्रॉमिस डे को शादी के वादे में बदल सकता है. मंगल ग्रह के दूसरे भाव में होने से चॉकलेट डे पर उपहारों पर धन अधिक खर्च होगा. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का कुंभ में आना भाई-बहनों या मित्रों के साथ मिलकर प्रेम उत्सव मनाने का अवसर देगा.

मकर राशि: रोज डे पर स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगी

मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि में मंगल और सूर्य के होने से रोज डे पर स्वभाव में तेजी रहेगी. पार्टनर से नरमी से पेश आएं. शुक्र-राहु का धन भाव में होना चॉकलेट डे और टेडी डे पर भव्य उपहारों के योग बना रहा है. शनि के प्रभाव से हग डे पर कुछ अकेलापन महसूस हो सकता है. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का आपकी राशि से निकलना मानसिक शांति देगा और रिश्तों में ठहराव लाएगा.

कुंभ राशि: किस डे पर किसी खास से मुलाकात होगी

कुंभ राशि (Aquarius): आपकी ही राशि में शुक्र, बुध और राहु का जमावड़ा आपको वेलेंटाइन वीक का ‘स्टार’ बनाएगा. प्रपोज डे पर आपको कई प्रस्ताव मिल सकते हैं. मंगल का द्वादश भाव में होना किस डे पर गुप्त मुलाकात के योग बनाएगा. बृहस्पति का मिथुन में होना प्रॉमिस डे को सफल बनाएगा. वेलेंटाइन डे पर आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश आपके व्यक्तित्व को चमकाएगा, लेकिन राहु के साथ युति भ्रम से बचने की चेतावनी भी दे रही है.

मीन राशि: पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा

मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शनि के होने से प्रेम संबंधों में जिम्मेदारी और गंभीरता की मांग बढ़ेगी. द्वादश भाव में शुक्र-राहु के कारण रोज डे और प्रपोज डे पर पार्टनर से दूरी या ‘लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप’ की स्थिति बन सकती है. बृहस्पति का चतुर्थ भाव में होना टेडी डे पर परिवार का सहयोग दिलाएगा. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का गोचर आपके खर्चों को बढ़ाएगा, लेकिन पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण बनाएगा खास योग, इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >