Tula Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: तुला राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति पर केंद्रित रहेगा. चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. चतुर्थ चंद्रमा और पंचम भाव के सूर्य-मंगल घर के वातावरण को थोड़ा उत्तेजित कर सकते हैं. आप अपने घर की सजावट या वाहन खरीदने के बारे में योजना बना सकते हैं.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपके पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे. व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. नई मशीनरी या तकनीकी सहायता से आपका उत्पादन और लाभ बढ़ेगा.
लव लाइफ: आज सुखद अनुभव होंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मानसिक मजबूती प्रदान करेगा और आपसी समझ बढ़ेगी. अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं. आज परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. चतुर्थ मे चंद्रमा की मौजूदगी छाती या फेफड़ों में हल्की संवेदनशीलता दे सकता है. धूल-मिट्टी और प्रदूषण से अपना बचाव करें. आज यदि सांस लेने में कोई दिक्कत हो तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें.
सावधानी: पारिवारिक कलह से बचने के लिए अपनी वाणी को मधुर रखें और विवादों को तूल न दें.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
