तुला राशि 10 अप्रैल 2026: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 10 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 10 April 2026: आज तुला राशि वालों के लिए मेष राशि में शुक्र का गोचर दांपत्य सुख में वृद्धि करेगा. मीन राशि में स्थित चार ग्रह छठे भाव में होने से पुरानी बीमारियों और ऋण से राहत मिल सकती है. दोपहर बाद चंद्रमा के चौथे भाव में जाने से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

करियर/बिजनेस: करियर में आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत बनेगी. यदि आप ऋण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. साथ ही, बचत पर ध्यान दें, जो भविष्य में काम आएगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में सुकून बना रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे. शाम को डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है. आपसी समझ बढ़ेगी और आपका समर्पण रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है.

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. ज्यादा चलने-फिरने से बचें. खान-पान में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं. सुबह योग करना आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगा.

  • विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
  • सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >