Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों का नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Taurus Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: वृषभ राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Taurus Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Taurus Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025
इस सप्ताह आप आर्थिक संतुलन के बीच सामंजस्य बनाने में व्यस्त रहेंगे. परिश्रम के साथ भाग्य का भी साथ मिलने के कारण योजनाबद्ध तरीके से उठाया गया हर कदम का बेहतर फल मिल सकेगा. कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आप किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ उठा सकते हैं. नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर भरोसा और सच्चाई से जीत मिल सकती है.
रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों में समझदारी दिखानी होगी. साथी से किसी बात पर अनबन संभव है, लेकिन संयम से स्थिति सुधरेगी. विवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह मिलनसार रहेगा.
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.