Surya Gochar 2025: सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति से इन राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अगस्त 2025 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय सिंह राशि में पहले से ही केतु विराजमान हैं. सूर्य-केतु की इस महायुति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा. कुछ जातकों को धन, करियर और मान-सम्मान में विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, शक्ति, ऊर्जा और पिता का कारक ग्रह माना गया है. जब सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसे ही सूर्य संक्रांति कहा जाता है. इस समय व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. लेकिन यदि सूर्य कमजोर हो, तो व्यक्ति कार्यक्षमता में कमी, स्वास्थ्य समस्याएं और अधिकारियों से सहयोग की कमी का अनुभव करता है.

सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति

  • 17 अगस्त 2025 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय पहले से ही सिंह राशि में केतु विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य और केतु की महायुति बनेगी.
  • यह युति कुछ जातकों के जीवन में चुनौतियां लाएगी.
  • वहीं कुछ राशियों के लिए यह काल राजयोग जैसा फल देने वाला होगा.
  • सूर्य जहां पद, प्रतिष्ठा, लाभ और ऊर्जा प्रदान करते हैं, वहीं केतु भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट डालते हैं लेकिन धार्मिक प्रवृत्ति को प्रबल बनाते हैं.
  • यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में केतु शुभ स्थिति में हो, तो यह योग बेहद लाभकारी सिद्ध होगा और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा.

ये भी पढें: जन्माष्टमी पर कान्हा को बांसुरी अर्पित करने से मिलेगा प्रेम जीवन में सुख और सामंजस्य

सूर्य गोचर का समय

  • तिथि : 17 अगस्त 2025, रविवार
  • समय : रात्रि 02:00 बजे
  • सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.

राशिवार प्रभाव

मिथुन राशि

  • तीसरे भाव में सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा.
  • करियर में प्रगति होगी और व्यापारी वर्ग को विशेष सफलता मिलेगी.
  • इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश लाभदायक रहेगा.
  • नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि

  • प्रथम भाव में सूर्य का गोचर जिम्मेदारियों को बढ़ाएगा.
  • आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और एक से अधिक स्रोतों से धनलाभ होगा.
  • व्यापारी वर्ग को निवेश के नए अवसर मिलेंगे.
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का स्वास्थ्य अनुकूल होगा.

तुला राशि

  • एकादश भाव में सूर्य का गोचर शुभ फल देगा.
  • आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, रुका धन वापस मिलेगा.
  • समाज में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
  • विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता और प्रेम संबंधों में मजबूती मिलेगी.

धनु राशि

  • नवम भाव में सूर्य का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा.
  • नौकरीपेशा लोग समय से पहले कार्य पूर्ण करेंगे.
  • प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है.
  • धार्मिक यात्राओं और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी.

कुम्भ राशि

  • सप्तम भाव में सूर्य का गोचर मिश्रित फल देगा.
  • व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा.
  • दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा.
  • परिवार में उन्नति होगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सूर्य का सिंह राशि में गोचर जातकों को आत्मविश्वास, शक्ति और ऊर्जा प्रदान करेगा. हालांकि, केतु के साथ युति के कारण कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव हैं. जातक यदि धार्मिक कार्यों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित ही सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >