सिंह राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगी इनकम या अटकेंगी आर्थिक योजनाएं?

Aaj Ka Singh Rashifal 15 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 15 April 2026: आज केतु आपकी राशि में स्थित हैं और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. अचानक धन हानि या लाभ की स्थिति बन सकती है. अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा करने से बचें और संयम से काम लें.

करियर/बिजनेस

बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. टैक्स या लोन से जुड़े कागजात संभालकर रखें. कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार हो सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें. निवेश के मामले में आज जोखिम उठाना भारी पड़ सकता है. धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है.

लव लाइफ

लव लाइफ में आज खामोशी बनी रह सकती है. पार्टनर की व्यस्तता के कारण बातचीत कम हो सकती है, जिससे आप उपेक्षित महसूस करेंगे. वाद-विवाद से बचें और पार्टनर को समझने की कोशिश करें. प्रपोज करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. शांत रहें.

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. पुराने रोग उभर सकते हैं, इसलिए डॉक्टरी सलाह में लापरवाही न करें. हल्का और सुपाच्य भोजन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >