30 साल बाद शनि की ऐतिहासिक चाल, मीन राशि में प्रवेश से इन राशियों को मिलेगा फायदा

Shani Gochar 2025: करीब 30 वर्षों के बाद मीन राशि में शनि और सूर्य की युति होने जा रही है। मार्च में, ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके पश्चात युति का निर्माण होगा। विशेष यह है कि शनि और सूर्य सामान्यतः शत्रु ग्रह माने जाते हैं, लेकिन गुरु की राशि में इनकी युति लाभकारी दृष्टि योग का निर्माण करेगी.

Shani Gochar 2025: शनि देव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है. इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा, जिससे इस परिवर्तन का प्रभाव और भी गहरा होगा. 30 वर्षों के बाद हो रही इस महत्वपूर्ण ग्रह चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है.

कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ?

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और करियर में उन्नति लाने वाला होगा. नए आय के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं, व्यापार में प्रगति होगी और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में रुचि भी बढ़ेगी.

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर करियर में उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी. यह समय नई योजनाओं को आरंभ करने और दीर्घकालिक सफलता के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा.

इस साल 8 दिनों तक मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि 2025, देखें अष्टमी पूजन की सही तिथि, कब करें कन्या पूजन 

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में प्रवेश विजय और प्रगति का अवसर प्रदान करेगा. कानूनी मामलों में राहत मिलेगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और करियर में नए अवसर सामने आएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर, यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है-

मेष

शनि की साढ़े साती के आरंभ से मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. व्यापार में हानि संभव है और अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं.

सिंह

शनि की ढैय्या का आरंभ होने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है और कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, पारिवारिक जीवन में सुख की कमी रहेगी. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा.

धनु

आर्थिक स्थिति को संभालकर चलने की आवश्यकता होगी, गलत निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है और प्रेम संबंधों में भी टकराव संभव है.

कुंभ और मीन

मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा.

शनि गोचर की अवधि

शनि देव 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक मीन राशि में रहेंगे.इस दौरान मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों को सफलता जरूर मिलेगी.

क्या करें शुभ फल पाने के लिए?

  • नियमित रूप से शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • जरूरतमंदों को काला तिल, उड़द दाल और लोहे का दान करें.
  • शनिवार के दिन काले कपड़े पहनकर भगवान शनि को तिल का तेल चढ़ाएं.
  • मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों का फल निश्चित रूप से मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >