मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशिवालों के लिए यह सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा. पिछले कुछ दिनों से जिन कामों को कंम्पीट करने के लिए परेशान से इस सप्ताह आपके लिए अच्छा समय रहेगा. आपका फोकस प्रोफेशनल डिसीसन, फंड, फैमिली और फाइनेंस पर रहेगा. नए कॉन्ट्रैक्ट, पार्टनरशिप, आदि शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल है.
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार
शुभ रंग- लाल, ग्रे
शुभ तारीख-30, 2
शुभ अंक—1
Also Read: साप्ताहिक मेष राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखें, बिगड़ा काम बनेगा
वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा साथ ही नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. सहकर्मी एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. पार्टनर एवं सप्लायरों से सचेत रहें. उच्चशिक्षा के स्टुडेंट को अपना लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी परिश्रम करना पड़ेगा. इस हफ्ता आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं.
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार
शुभ रंग-मेरून,हराॉ
शुभ तारीख-31,1
Also Read: साप्ताहिक वृष राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, कर सकते हैं विदेश यात्रा
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप जो भी काम में हाथ लगाएंगे उसे पूरा करने में बिलम्ब होगा. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए धनलाभ के योग है. युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा. साथ ही आपसी रिश्ते में मधुरता बढेगी. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ होगा. ये सप्ताह फैमिली लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है. ससुराल पक्ष, माता-पिता, बुजुर्ग का प्यार तथा सहयोग आपको मिलेगा.
शुभ दिन- रविवार, बृहस्पतिवार
शुभ रंग-पीला,गुलाबी
शुभ तारीख-1, 3
Also Read: साप्ताहिक मिथुन राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: इस सप्ताह धन लाभ के साथ मांगलिक कार्य होंगे संपन्न
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कर्कराशि के जातकों के लिए अच्छा टाइम है. खासकर युवा वर्ग के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है,आप कैरियर में अच्छा परफॉमेंस देने समर्थ होंगे. साथ ही पर्सनल लाइफ के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है. नवविवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार में सन्तान होने का योग बन रहा. सामाजिक और पारिवारिक सर्कल में सम्मान व स्टेटस में सबसे ऊपर होंगे. आपको दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा.
शुभ दिन-सोमवार, शनिवार
शुभ रंग- सफेद,नीला
शुभ तारीख- 31, 5
Also Read: साप्ताहिक कर्क राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: भाग्य आपका साथ देगा, नए प्रेम बंधन में बंध सकेंगे आप
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही कैरियर में चिन्ताकारक स्थितियों में सुधार होगा. उच्चशिक्षा ग्रहण करने वाले युवक-युवतियों को सफलता मिलेगी. इस सप्ताह लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे, गुप्त शत्रुओं का षड़यंत्र विफल होगा. आपसी सम्पर्क में आन्तरिकता बढ़ेगी. यदि पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और विवाह करने को इच्छुक हैं तो भाग्य आपका साथ देगा.
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, शुभ
रंग-सफेद, हरा
शुभ तारीख-2, 4
Also Read: साप्ताहिक सिंह राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: करियर में सुधार होगा, घर और बाहर मिलेगा रिस्पेक्ट
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बुद्धि-चतुरता से बिगड़ा काम बन सकता है. बकाये रकम की प्राप्ति हो सकती है. कैरियर में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. पर्सनल लाइफ में पिछले कुछ दिनों से जो समस्यायें चल रहा था उसमें समाधान होने की संभावना, आपसी प्रेम बढ़ेगा. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा. फैमिली लाइफ में रिश्तेदारी निभाने व बनाने का अच्छा समय है. जीवन साथी और परिवार के सदस्य किसी समारोह, पार्टी या धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा. उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे.
शुभ दिन-सोमवार, बृहस्पतिवार
शुभ रंग-सिल्वर,पिंक
शुभ तारीख-1,3.
Also Read: साप्ताहिक कन्या राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: इस हफ्ते करियर के साथ लव लाइफ रहेगा अच्छा
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप जितनी तेजी से आप अपने कैरियर ग्राफ को आगे बढ़ाना चाहते हैं उतनी ही ज्यादा आपको मेहनत के साथ काम करना होगा. युवाओं की अपेक्षा युवतियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में समर्थ होंगे. पर्सनल लाइफ में टेंशन एवं उलझनें दूर होगी. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की योग है. नव विवाहितों को मनोरंजक स्थल पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा. साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा जिस मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
शुभ दिन-रविवार, मंगलवार
शुभ रंग-लाल, मेरून
शुभ तारीख-31, 4
Also Read: साप्ताहिक तुला राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पटरी पर रहेगी
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके हर परिस्थितियों में सुधार होगा. युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह से कार्य करेंगे. आपके काम-काज के साथ ग्लैमर भी जुड़ेगा. जॉब में प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त होंगे. लंबे समय के लिए इंवेस्टमेंट करने से फ्यूचर में काफी फायदा मिल सकता है. पर्सनल लाइफ में प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा. जो आपको अच्छा मूड प्रदान करेगा. इस सप्ताह फैमिली लाइफ में परिजनों के साथ एंजॉय करने का है.
शुभ दिन- बृहस्पतिवार, शनिवार
शुभ रंग- पीला, गुलाबी
शुभ तारीख-1,3
Also Read: साप्ताहिक मेष राशिफल 23 से 29 अक्टूबर 2022: आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है, मांगलिक कार्य होंगे
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी लंबे समय से चल रही उलझने दूर होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बिजनेस आदि में परिजनों का सहयोग मिलेगा. उच्चशिक्षा के स्टुडेन्ट की महत्वकांक्षा पूरी होगी. आपकी लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे. आपसी संबंधों में गलतफहमियां दूर होगी. फैमिली लाइफ में सुखद वातावरण रहेगा.
शुभ दिन- रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद, पिंक
शुभ तारीख-31, 2
Also Read: साप्ताहिक धनु राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पटरी पर रहेगी
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
अगर आप लंबे समय तक किसी काम की प्लानिंग कर रहें हैं तो आपका काम जरूर पूरा होगा. साथ ही उच्च शिक्षित युवाओं को जॉब की तलाश पूरी होगी. इस समय प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी, पार्टनर के साथ अच्छे स्थान पर घूमने जाना सकते हैं. परिवार में नए मेहमान के आने का योग बन रहा है. फैमिली लाइफ में समस्या दूर होगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
शुभ दिन- सोमवार, शनिवार
शुभ रंग- सिल्वर, नीला
शुभ तारीख-4,5
Also Read: साप्ताहिक मकर राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: नए काम में व्यस्त रहेंगे, पार्टनर का मिलेगा साथ
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कुंभ राशि के लिए ये सप्ताह उतार-चढ़ाव रहेगा. लेकिन किसी तरह हिम्मत करके यदि आपने चुनौतियों का सामना किया तो इनका समाधान आसानी से निकल जाएगा. इस सप्ताह पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है. आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी. इस सप्ताह फैमिली लाइफ उत्साह बर्धक रहेगा. साथ ही आपको मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ दिन- रविवार, बुधवार
शुभ रंग- लाल, हरा
शुभ तारीख-2,4
Also Read: साप्ताहिक कुंभ राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: बेवजह किसी को सलाह न दें, सॉल्ब होगी प्राब्लम
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह बिघ्न-बाधाओं का निवारण होगा. संतोषजनक आर्थिकलाभ होगा. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत ही अच्छे अवसर प्राप्त होगें. पर्सनल लाइफ में रोमांस व लव के लिए समय अच्छा है. इस सप्ताह आप फैमिली की जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निभाएंगें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद, लाल
शुभ तारीख-1, 4
Also Read: साप्ताहिक मीन राशिफल 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पटरी पर रहेगी
डॉ. एन.के.बेरा, 9431114351
अध्यक्ष बांग्ला विभाग रांची विश्वविद्यालय, झारखंड रत्न, ज्योतिष सम्राट, ज्योतिष सिद्धांत एकाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त.
