साप्ताहिक कुंभ राशिफल 6 नवंबर 2022 से 12 नवंबर 2022: काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (6 नवंबर 2022 से 12 नवंबर 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ राशि

कैरियर: इस सप्ताह कैरियर के लिए बेहतरीन संयोग बन रहा है.उच्चशिक्षा के स्टुडेन्ट नई उपलब्धियां हासिल करेंगे.परीक्षा-प्रतियोगिता-इंटरव्यू के माध्यम से जॉब की तलाश में हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा.सरकारी नौकरी में है तो ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी.कुछ लोग काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं.

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है.अगर आप किसी को पंसद करते हैं और अपनी भावनाओं को बताने के लिए झिझक रहें हैं तो बिना किसी संकोच के अपनी फीलिंग्स का इजहार करें.प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी.अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा.

फैमिली लाइफ

पारिवारिक जीवन में कोई ज्यादा समस्या नहीं रहेगी.परिवार के सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेगें.बड़े बुजुर्गो का प्यार, आर्शीवाद तथा सान्निध्य प्राप्त होगा.गुरूजन व माता-पिता का आर्शीर्वाद प्राप्त होगा.मन में काफी शांति का अनुभव करेंगे.दूर-दराज के रिश्तेदारों से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी.
शुभ दिन-मंगलवार,बृहस्पतिवार
शुभ रंग-लाल,गेहुंआ
शुभ तारीख- 8,10

डॉ. एन.के.बेरा, 9431114351

अध्यक्ष बांग्ला विभाग रांची विश्वविद्यालय,

झारखंड रत्न, ज्योतिष सम्राट,

ज्योतिष सिद्धांत एकाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >