Panchgrahi Yog 2025: आ रहा है पंचग्रही योग का संयोग, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत

Panchgrahi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आगामी 25 अप्रैल 2025 को आकाश में ग्रहों का एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग बनने जा रहा है, जिसे पंचग्रही महासंयोग कहा जा रहा है. इस दिन पांच प्रमुख ग्रह — शनि, बुध, शुक्र, राहु और चंद्रमा — एक साथ मीन राशि में विराजमान होंगे.

Panchgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस वर्ष कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है. वर्ष 2025 को खगोलीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है, क्योंकि इस साल मंगल ग्रह का प्रभाव प्रमुख रहेगा और शनि देव भी अपनी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसी मीन राशि में अब एक विशेष और दुर्लभ योग बनने जा रहा है — पंचग्रही राजयोग. इस योग के अंतर्गत शनि के साथ राहु, बुध और शुक्र पहले से मीन राशि में स्थित हैं और 25 अप्रैल को चंद्रमा के प्रवेश के साथ ही यहां पांच ग्रहों का महा-संयोग बनेगा. यह योग करीब 54 घंटों तक सक्रिय रहेगा, जो कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध हो सकता है. जहां एक ओर यह पंचग्रही योग कुछ जातकों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है. ग्रहों के इस शक्तिशाली मेल का प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन पर, बल्कि देश और समाज की घटनाओं पर भी देखने को मिल सकता है.

जानिए किन राशियों के लिए लकी रहेगा पंचग्रही राजयोग

मीन राशि में बनने जा रहे इस विशेष योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक उन्नति, करियर में तरक्की, स्वास्थ्य लाभ और पारिवारिक सुख जैसी स्थितियां बनने की संभावना है.

इन राशियों की महिलाएं होती हैं बेहद शक्की, रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग आय और लाभ के क्षेत्र में बन रहा है, जिससे आपकी आय में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के कर्म भाव में इस योग के प्रभाव से कार्य-व्यवसाय में उन्नति और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है.

कर्क राशि

आपके भाग्य स्थान में बन रहा यह पंचग्रही योग किस्मत का साथ दिला सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूर्ण होने की संभावना है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

तुला राशि

इस खास योग का प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बना सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं.

मकर राशि

यह समय करियर में प्रगति और पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है. आपके प्रयासों को उचित परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं. नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

मीन राशि

ज्योतिषीय दृष्टि से यह पंचग्रही महासंयोग आपके लिए आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का समय लेकर आया है. नए आरंभ की संभावना है और जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है. ध्यान और साधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >