मिथुन राशिफल 11 अप्रैल 2026: आज करियर में बदलाव के संकेत, तनाव पर रखें काबू

Aaj Ka Mithun Rashifal 11 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 11 April 2026: आज मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत और वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा. आपके अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकता है. आपकी राशि में स्थित बृहस्पति आपको हर मुश्किल से बचाने का प्रयास करेंगे. मीन राशि के चार ग्रह आपके दशम भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है.

करियर/बिजनेस: करियर में आज अस्थिरता महसूस हो सकती है. अचानक आए बदलावों से मन विचलित रहेगा. व्यापार में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है. धैर्य रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों को कल के लिए टाल दें. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ रोमांस भरी बातें होंगी. किसी पुरानी बात को लेकर तनाव भी आ सकता है. फोन पर लंबी बातचीत के बाद भी मन में कुछ कसक रह सकती है. डिनर पर जाना रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने में सहायक होगा.

स्वास्थ्य: मानसिक चिंता और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. तनाव को खुद पर हावी न होने दें. शनि का प्रभाव जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है. कैल्शियम युक्त आहार लें और हल्का व्यायाम करें.

सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >