मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

मीन राशि वालों को जून में व्यापार में सामान्य लाभ होगा, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Meen Rashifal June 2026, मीन राशि: जून का महीना आपके लिए थोड़ा मानसिक तनाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में शनि देव विराजमान हैं और चतुर्थ भाव में ग्रहों की स्थिति आपके घरेलू सुख को प्रभावित कर रही है. करियर और बिजनेस के मोर्चे पर आपको इस महीने अत्यधिक फोकस की जरूरत होगी. कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है और सीनियर के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. व्यापार में सामान्य लाभ होगा, कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. लव लाइफ और रिलेशनशिप की बात करें तो पारिवारिक कलह का असर आपके प्रेम संबंधों पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ शांति से बात करें और बाहरी लोगों को अपने रिश्ते में दखल न देने दें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अशुभ रह सकता है. आपको छाती में जकड़न, सर्दी-खांसी या मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें और डॉक्टर की सलाह लें. सावधानी: इस महीने जमीन या वाहन की खरीदारी करते समय कागजातों की पूरी जांच करें. उपाय: प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जाप करें और चंदन का तिलक लगाएं.

शुभ कलर: सुनहरा या पीला

शुभ अंक: 12

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >