मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

मीन राशिफल 28 मई 2026: आज अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से सुख मिल सकता है

Meen Rashi: क्या आज आपको करियर में कोई नई उपलब्धि मिलेगी? क्या अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे? रुके हुए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे या फिर अड़चनें आएंगी? आज का दिन सफलता देगा या धैर्य की परीक्षा लेगा? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Meen 28 May 2026, मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सावधानी और आत्म-मंथन का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. शनि आपकी ही राशि में होने से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. करियर में अचानक चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य से काम लें. बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से आज बचें, आर्थिक हानि की आशंका है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. हालांकि, अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से सुख मिल सकता है. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें. नई शुरुआत को अभी टालना ही बेहतर होगा.

सावधानी: आज वाहन सावधानी से चलाएं और अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें.
उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें और केले के पेड़ की पूजा करें.
शुभ रंग: केसरिया/पीला
शुभ अंक: 12

Also Read:- धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

Published by: Radheshyam Kushwaha

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >