Mangal Gochar 2025: मंगल का तुला राशि में आज होगा गोचर, जानें किन राशियों पर बरसेगी धन की वर्षा, किन्हें होगा लाभ

Mangal Gochar 2025: मंगल आज 13 सितंबर 2025 को शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार यह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. जानें किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें होगा धनलाभ.

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमि, भवन और ऊर्जा का कारक माना जाता है. इसे युद्ध और पराक्रम का ग्रह भी कहा जाता है. मंगल स्वभाव से उग्र और अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं. यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं. जब मंगल अपनी स्वराशि में होते हैं तो व्यक्ति को साहस, ऊर्जा और धन लाभ मिलता है. यही कारण है कि मंगल का गोचर विशेष महत्व रखता है.

तुला राशि में मंगल का प्रभाव

तुला राशि में मंगल का प्रवेश अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान शुक्र और मंगल की युति होने से जीवन में उन्नति, ऊर्जा और इच्छाशक्ति की वृद्धि होती है. इसका असर सीधे व्यक्ति के स्वभाव, सोच और व्यवहार पर पड़ता है. शुक्र जहां ऐश्वर्य, धन और प्रेम का कारक है, वहीं मंगल आत्मविश्वास और पराक्रम देता है. तुला राशि में मंगल का गोचर धन और भाग्य से संबंधित मामलों में विशेष लाभकारी सिद्ध होता है.

मंगल गोचर की तिथि

मंगल 13 सितंबर 2025 की रात 09 बजकर 35 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.

पितरों के असंतोष से जीवन में आती हैं ये परेशानियां, जानें कैसे मिलता है उनकी नाराजगी के संकेत

मंगल के गोचर से राशि अनुसार प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल पहला और आठवां भाव के स्वामी हैं और इस समय आपकी कुंडली में सप्तम भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद समाप्त होंगे और मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल छठे और एकादश भाव के स्वामी हैं और पंचम भाव में गोचर करेंगे. इस समय संतान पक्ष में उन्नति होगी और उच्च शिक्षा में लाभ मिलेगा. करियर में तरक्की के संकेत हैं लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. आय स्थिर रहेगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और इस समय प्रथम भाव में गोचर करेंगे. व्यवसाय में लाभ मिलेगा, करियर में प्रगति होगी लेकिन मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, इसलिए धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं और इस समय एकादश भाव में गोचर करेंगे. धर्म और आस्था के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी. सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है लेकिन अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे. धन की बचत होने के योग हैं.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं और दशम भाव में गोचर करेंगे. इस समय आपके कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि और भवन से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा (ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ) से संपर्क कर सकते हैं.

8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >