Vrishabh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावट पैदा कर सकते हैं. किसी भी निर्णय को लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.
करियर-बिजनेस: आज लाभ भाव में स्थित शनि और शुक्र के प्रभाव से खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. आज आपके मासिक बजट बिगड़ सकता है. व्यापार मे आज बड़ा आर्थिक लेन-देन करने से पूरी तरह बचें. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस मे आज काम में मन नहीं लगेगा.
लव लाइफ: आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. आपकी छोटी सी कड़वी बात पार्टनर के साथ बड़े विवाद का कारण बन सकती है. प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास की कमी महसूस हो सकती है. आज अपने पार्टनर के साथ बैठकर शांति से बातचीत करनी चाहिए.
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित विकार जैसे गैस या अपच की समस्या आपको परेशान कर सकती है. बाहर के गरिष्ठ भोजन से परहेज करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. आज छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है.
सावधानी: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और जोखिम भरे कार्यों से पूरी तरह दूर रहें.
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
