Kark Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का संचरण शत्रुओं और मानसिक चिंता को बढ़ाने वाला साबित होगा. आज आपको आत्मबल और साहस के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रहेगा. आज आप खुद को थोड़ा थका हुआ और दबाव में महसूस कर सकते हैं. व्यापारियों को उधार के लेन-देन से बचना चाहिए. आज लेन –देन से बचें, पैसा फंसने की आशंका है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है. आज मन अशांत रहेगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. किसी तीसरे व्यक्ति को अपने निजी मामलों में दखल न देने दें. आज गलतफहमियां पार्टनर के साथ रिश्ते प्रभावित करेंगी.
स्वास्थ्य: कमर में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है. आज भारी सामान उठाने से आज परहेज करना चाहिए. मानसिक तनाव को हावी न होने दें. आज नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता और स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकती है.
सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी कमजोरी किसी के सामने जाहिर न करें.
उपाय: देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
