मकर राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगी कमाई या खर्च बढ़ाएगा चिंता?

Aaj Ka Makar Rashifal 15 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 15 April 2026:  आज चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में रहेंगे, जिससे आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. छोटी दूरी की यात्राएं फलदायी रहेंगी. भाइयों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है. संचार माध्यमों से कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी.

करियर/बिजनेस

लेखन, पत्रकारिता और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है. व्यापार में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. नई साझेदारी फलदायी रहेगी. नौकरी में आपके बॉस आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे. धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. अपनी नेटवर्किंग बढ़ाएं.

लव लाइफ

आज पार्टनर के साथ फोन पर बहुत ही उत्साहपूर्ण और रोमांचक बातें होंगी. आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है. प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा, लेकिन गले में खराश हो सकती है. ज्यादा बोलने या ठंडी चीजों से बचें. शारीरिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे. नियमित कसरत से पुरानी थकान दूर होगी. ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए फल खाएं.

  • सावधानी: कागजी कार्रवाई में लापरवाही न बरतें.
  • उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: काला या आसमानी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >