Singh Saptahik Rashifal, सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 का सप्ताह धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकता है. करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. मानसिक तनाव से बचकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 9 से 15 अगस्त तक का सिंह साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
इस सप्ताह पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क रहने की आवश्यकता है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और नए कार्यों को फिलहाल स्थगित ही रखें. हालांकि, पिछले सप्ताह में लिए गए आपके निर्णय परिवार के लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होंगे. पारिवारिक विवादास्पद मामलों का हल निकलने में देरी होगी. इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वंचित रहना पड़ सकता है. सावधान रहें, क्योंकि विरोधियों के सतत षड्यंत्र से जीवन-पथ कंटकाकीर्ण बन सकता है.
व्यापार और नौकरी
कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह पुराने लंबित काम आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में अच्छा होगा कि आप उन्हें पूरा करने का पूर्ण प्रयास करें. नौकरी और व्यापार में आपको प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके रुके हुए काम सुचारू रूप से पूरे हो सकेंगे.
करियर और शिक्षा
करियर के लिए यह समय बेहद उत्तम है. आपको ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिसका सदुपयोग करने से आपका आने वाला भविष्य संवरेगा. विशेषकर मीडिया और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को करियर में अपार सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए समय अनुकूल है; उनका अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी और वे अपनी बुद्धि-चतुरता से अनेक कठिनाइयों पर आसानी से विजय पाएंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है. अपने दायित्वों को ठीक से नहीं निभा पाने के कारण आपको टेंशन और चिंता होगी. योग और ध्यान से मन को शांत रखें.
आर्थिक स्थिति
भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी के चलते आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है. इस समय व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा, हालांकि करियर में आ रहे अच्छे अवसर भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे.
ये भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2026: भारत में सूतक नहीं, फिर भी इन जातकों को बरतनी होगी खास सतर्कता
प्रेम जीवन
प्रेम और निजी जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है. विवाहेत्तर या अवैध संपर्कों से पूरी तरह दूर रहें. ऐसा न करने पर इसका सीधा और बुरा असर आपके पारिवारिक व व्यावसायिक जीवन पर पड़ेगा और आपको अपमान भी सहना पड़ सकता है.
- शुभ अंक: 4 और 6
- शुभ रंग: हरा, सफेद
- शुभ तारीख: 13, 15
उपाय
मानसिक शांति और करियर की प्रगति के लिए बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें. शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण कर बुध और शुक्र ग्रह की शांति हेतु मंदिर में सफेद मिश्री का दान करें.
