Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालो के लिए नए अवसर दस्तक दे सकते हैं, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Leo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: सिंह राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Leo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Leo Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025
सिंह: इस सप्ताह आप प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेंगे. किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का अवसर मिलेगा. मन में स्थिरता और सोच में स्पष्टता बनी रहेगी, जिससे आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. कोई प्रियजन आपकी योजनाओं में सहयोग देगा.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह कार्यस्थल पर योजनाएं सफल होंगी, परंतु व्यर्थ की बहसों से दूर रहें. व्यवसाय में धन लाभ के योग हैं, लेकिन किसी बड़े समझौते से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन मिलेगा. कार्य की अधिकता रहेगी, परंतु परिणाम संतोषजनक होंगे. नए अवसर दस्तक दे सकते हैं.
रिलेशनशिप: संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी. प्रेमी जन के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं. हालांकि आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है, जो रिश्तों में खटास ला सकता है, अतः शब्दों पर नियंत्रण रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी से मानसिक सहयोग मिलेगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ लोग पेट की परेशानी या गले में जलन महसूस कर सकते हैं. अत्यधिक मसालेदार व तले-भुने भोजन से परहेज करें. मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान-योग उपयोगी रहेगा. त्वचा संबंधी दिक्कत भी हो सकती है.
सावधानी: इस सप्ताह कानूनी मामलों या दस्तावेजों में लापरवाही न बरतें. किसी भी निवेश से पहले भलीभांति जांच करें.
उपाय: इस सप्ताह मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें. शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें. कन्याओं को वस्त्र या चावल देना शुभ रहेगा. कोई पुराना मुद्दा चर्चा में आ सकता है, पर समाधान भी निकलेगा.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.