Kumbh Saptahik Rashifal, कुम्भ राशि: इस सप्ताह पारिवारिक सुख, प्रेम और आर्थिक राहत के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. करियर में एकाग्रता और कार्यक्षेत्र में संतुलित व्यवहार अपनाकर आप नई सफलताओं की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सकते हैं. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
पारिवारिक जीवन
इस समय आप अपने सारे तनाव और चिंताओं को भूलकर परिवार के साथ भरपूर आनंद उठाएंगे. चंद्रमा आपके राशि के एकादश, द्वादश तथा अंतिम दिन पहले भाव में संचरण करेंगे,घर का वातावरण बेहद सुखद और खुशनुमा रहेगा. लेकिन चंद्रमा के प्रभाव के कारण बीच बीच में परेशानी बढ़ जाएगी,आपके पास खुद के लिए भी पर्याप्त समय होगा, जिसका सदुपयोग कर आप विवाद को हल कर सकते हैं अपनी रुचियों और शौक पर ध्यान दे सकते हैं. इस दौरान आप घर की साज-सजावट में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन की बात करें तो यह समय आपके और आपके पार्टनर के बीच के रिश्तों को और अधिक मधुर बनाएगा. राहु पहला भाव में है बीच बीच में तनाव की अनुपस्थिति के कारण आप दोनों एक-दूसरे की कमी का पूरा आनंद लेंगे. और गुरु और शुक्र छठे भाव में है रोमांस के भी मौके बनेंगे.
व्यापार और नौकरी
नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. मंगल चौथे भाव में है तथा बुध अच्छे स्थति में नहीं है नौकरी करने वाले जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ बहुत ही शालीन और ठीक से व्यवहार करना होगा. आपका कोई भी गलत बर्ताव आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें.
करियर और शिक्षा
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में यह समय आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस करने का संदेश देता है. छात्रों को अपनी पढ़ाई में व्याधि न करते हुए एकाग्रता से ध्यान लगाना चाहिए. आप अपनी रुचियों के अनुसार कोई नया कौशल भी सीख सकते हैं.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय राहत देने वाला रहेगा. यदि आपने पहले किसी को उधार पैसे दिए हैं, तो इस अवधि में उन पैसों को वापस पाने की प्रबल संभावना है. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचना फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में यह समय बेहद अच्छा रहेगा. शनि दूसरे भाव में है, मंगल चौथे भाव में रहेंगे,मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने से आपका समग्र स्वास्थ्य सुधरेगा. नियमित रूप से योग और ध्यान करते रहें, इसका लाभ आपको मिलता रहेगा.
लकी अंक: 4
लकी रंग: ग्रे
उपाय
प्रतिदिन सुबह घर में दीपक जलाएं और अपने ईष्ट देवता का ध्यान करें. मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल रंग की वस्तु दान करें, कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी.
