कुंभ मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने आर्थिक प्रगति के संकेत, नौकरी में प्रमोशन और परिवार में बढ़ेगी जिम्मेदारी

कुंभ राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए उपयोगी ज्योतिषीय उपाय.

Kumbh Masik Rashifal august 2026, कुंभ राशि: अगस्त का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, शिक्षा और नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे, जबकि व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय पूरे महीने आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

कुम्भ राशि वाले को अगस्त का महिना मिला जुला रहेगा दुसरे भाव में शनि वक्री अवस्था है शनि के प्रभाव से पारिवारिक रिश्ता मजबूत बनेगा. सभी सदस्य सहयोग करेंगे, लेकिन अपने वाणी पर नियंत्रण रखे, कुटुंब के साथ विवाद बनेगा प्रयास करे. रिश्तेदार के साथ पैसा के लेनदेन से बचें. परिवार में जरुरत की वस्तु की खरीदारी करे माता पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में लाभ होगा लेकिन धैर्य रखना पड़ेगा. व्यापार में किसी दूसरे का सलाह नहीं ले 17 अगस्त के बाद व्यापार में अचानक से आय में वृद्धि होगी. ऑनलाइन व्यापार से जुड़े है उन्हें लाभ होगा, लेकिन व्यापार में विवाद से दूर रहे. नौकरी में कार्य करने का तौर तरीके में बदलाव होगा. गुरु छठे भाव में है नौकरी में अधिकारी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा 17 अगस्त के बाद प्रमोशन के योग बन रहा है .

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेगे लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी. प्राइमरी स्कूल में पढाई कर रहे है, अध्यापक सहयोग करेंगे. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, अपनी प्रेरणा पाने के लिए आंतरिक संसाधन का इस्तमाल करना पड़ेगा. टेक्नोलॉजी से जुड़े पढाई कर रहे है. अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा. करियर में उन्नति होगी.गुरु सहयोग करेगे अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दे सफलता मिलेगी .

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध को परेशान रहेगे बुध अच्छे स्थति में नहीं है उनका सहयोग नहीं मिलेगा,पार्टनर के साथ संवाद करते समय वाणी पर नियंत्रण रखे,फालतू के बात पर ध्यान नही दें. पार्टनर को प्रसन्न रखने के लिए उन्हें डिनर पर लेकर जाए ,सिंगल है किसी के साथ नजदीकी बनी है, इंतजार करें. किसी तरह का जल्दबाजी नहीं करे वैवाहिक जीवन में विवाद बनेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. पेट सम्बंधित परेशानी सप्ताह के मध्य में जॉइंट संबंधित परेशानी जैसे गठिया तथा अर्थाइटिस जैसे रोग परेशान रहेंगे. इसलिए प्रयास करें स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी बनें तुरंत डॉक्टर से सलाह ले. 17 अगस्त के बाद पेट सम्बंधित परेशानी बनेगी खान पान ठिक रखे.

लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

उपाय

  • नित्य दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
  • शुक्रवार को मंदिर में दही का दान करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >