Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता और सुख-संपत्ति

Kartik Purnima 2025:   कार्तिक पूर्णिमा का दिन इस साल बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं. ये योग कुछ राशियों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोल सकते हैं. जानिए किन 3 राशियों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और जिन्हें सफलता, सुख-संपत्ति और नए अवसर मिलेंगे.

Kartik Purnima 2025: कार्तिक माह की पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत शुभ मानी जाती है. यह दिन न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास महत्व रखता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने, दान देने और व्रत रखने से कई गुना पुण्य फल मिलता है.

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. खास बात यह है कि इस साल की पूर्णिमा दो शुभ योगों के साथ आ रही है — शिववास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग. इन योगों के कारण यह दिन हर काम के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. इसके अलावा इस दिन भरणी नक्षत्र भी रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र के प्रभाव से प्रेम, सौंदर्य और धन में वृद्धि के संकेत मिलते हैं. यही वजह है कि यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगी.

इस साल के विशेष योग और नक्षत्र

कार्तिक पूर्णिमा 2025 की तिथि और समयकार्तिक पूर्णिमा 2025 की तिथि और समय

स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

किन राशियों के लिए शुभ रहेगा कार्तिक पूर्णिमा 2025

वृषभ राशि (Taurus): सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह कार्तिक पूर्णिमा बेहद लाभदायक रहेगी. जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. अगर आप किसी कॉलेज, कोर्स या नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग हैं. पुरानी सेहत संबंधी परेशानियाँ अब खत्म होंगी और मानसिक शांति मिलेगी. दांपत्य जीवन में चल रही अनबन दूर होगी, प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं. साथ ही धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

ये भी देखें: कार्तिक पूर्णिमा पर जानें चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का समय 

मिथुन राशि (Gemini): प्रगति और भाग्य का साथ

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा नई संभावनाओं का समय है. घर, मकान या संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. छात्रों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा — मेहनत का पूरा फल मिलेगा. परिवार में संतान से खुशी और गर्व महसूस होगा. लेखन, शिक्षा या मीडिया से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे और यात्राओं से लाभ मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo): नई शुरुआत के शुभ संकेत

कन्या राशि वालों के जीवन में यह पूर्णिमा खुशियाँ और नई शुरुआत लेकर आएगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात प्रेम जीवन को नई दिशा दे सकती है. घर में धार्मिक आयोजन या यात्रा का योग है. जो लोग नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है. निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में शांति का माहौल रहेगा.

कार्तिक पूर्णिमा 2025 आध्यात्मिक दृष्टि से जितनी पवित्र है, उतनी ही यह कुछ राशियों के लिए शुभ भी है. वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातक इस दिन अगर श्रद्धा से पूजा-पाठ, दान और ध्यान करेंगे, तो उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का संचार होगा. यह पूर्णिमा सच में जीवन में रोशनी और नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >