Aaj Ka Mesh Rashifal 20 Febuary 2026: मेष राशि- कुंभ के ग्रहों का सपोर्ट आपको सोशल वर्क में एक्टिव रखेगा पर मीन का चंद्रमा बेचैनी दे सकता है. आज आप दूसरों की मदद करने में काफी बिजी रहेंगे. करियर के लिहाज से ऑफिस या कॉलेज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर की हेल्थ को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रहेगी. जिम्मेदारियां आज बोझ लग सकती हैं, इसलिए काम को ध्यान से करें वरना छोटी सी गलती पर सीनियर से डांट सुननी पड़ सकती है.
करियर-बिजनेस: कुंभ राशि में सूर्य और बुध का प्रभाव आपको सामाजिक कार्यों और नेटवर्किंग में बहुत एक्टिव रखेगा. ऑफिस या कॉलेज में आज कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेंगे लेकिन भविष्य के लिए अच्छे हैं. कार्यक्षेत्र में आज आपको मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है, जिससे सीनियर्स की नजरों में आपकी वैल्यू बढ़ेगी.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी चिंता की लकीरें दिख सकती हैं, खासकर पार्टनर की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं. मीन के चंद्रमा की वजह से आप इमोशनली थोड़े कमजोर महसूस करेंगे और पार्टनर से ज्यादा समय की उम्मीद करेंगे. सिंगल युवाओं को आज सोशल मीडिया पर पुराने प्रेमी का मैसेज मिल सकता है, जो पुरानी यादें ताजा कर देगा .
हेल्थ: जिम्मेदारियों के बोझ के कारण आज आपको मानसिक भारीपन और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. शाम तक थकान आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकती है. अपनी आंखों को आराम दें और पर्याप्त नींद लें. आज छोटी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए खान-पान में अनुशासन बनाए रखें.
सावधानी: ऑफिस में आज किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें और छोटी गलतियों से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और पक्षियों को सात तरह का अनाज खिलाएं.
शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- हरा
Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
