Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 Febuary 2026: वृषभ राशि- आपकी राशि स्वामी शुक्र की राहु के साथ युति आपको बड़े सपने दिखाएगी पर मीन का शनि मेहनत कराएगा. घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या पार्टी को लेकर चर्चा हो सकती है. आज हाथ में कैश की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए फालतू खर्च न करें. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी मेहनत वाला है, एग्जाम में अच्छे नंबरों के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने होंगे.
करियर-बिजनेस: आपके राशि स्वामी शुक्र की राहु के साथ युति आपको करियर में बड़े और लग्जरी सपने दिखाएगी, लेकिन मीन का शनि आपसे कड़ी मेहनत की मांग कर रहा है . आज ऑफिस में एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने होंगे, तभी बॉस की नजरों में आ पाएंगे . स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रह सकता है, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी .
लव लाइफ: घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या पार्टी को लेकर चर्चा होने से लव लाइफ के लिए समय थोड़ा कम मिल पाएगा . हालांकि, पार्टनर का व्यवहार बहुत ही सहयोगी रहेगा, जो आपके दिन भर की थकान मिटा देगा . आर्थिक तंगी की वजह से पार्टनर के साथ किसी महंगी डेट का प्लान आज टालना पड़ सकता है .
हेल्थ: सेहत के प्रति आज लापरवाही बिल्कुल न बरतें, खासकर हाथ-पैरों में दर्द या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है . मीन का ‘विष योग’ आपके ऊर्जा स्तर को कम कर सकता है . आज तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें और खुद को शांत रखने के लिए शाम को किसी शांत संगीत का सहारा लें .
सावधानी: आज हाथ में कैश की कमी हो सकती है, इसलिए बजट देखकर ही खर्च करें .
उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन अर्पित करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का जाप करें .
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- नीला
Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
